एजुकेशन

Mahatma Gandhi Death Anniversary 2025: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर यहां पढ़ें सबसे सरल भाषण और निबंध, लोग हो उठेंगे भावुक

Mahatma Gandhi Death Anniversary 2025 Speech, Essay In Hindi: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। यही वह दिन था जब नाथूराम गोडसे ने दिल्ली के बिड़ला हाउस में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर (Mahatma Gandhi Death Anniversary Speech) दी थी। यह दिन भारतीय इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज है। यहां हम आपके लिए महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर स्पीच और निबंध लेकर आए हैं।

Image

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि भाषण और निबंध

Mahatma Gandhi Death Anniversary 2025 Speech, Essay In Hindi: मन में थी अहिंसा की लगन और तन पर लंगोटी...सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त करवाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी से तो आप सभी परिचित होंगे। महात्मा गांधी इतिहास के एक ऐसे पुरोधा हैं, जिसने सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए ना केवल भारत को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त करवाया बल्कि अंग्रेजी हुकूमत को जड़ से उखाड़ कर (Mahatma Gandhi Death Anniversary Speech) फेंक दिया। सत्य व अहिंसा के प्रति बापू के विचार ना केवल भारत का बल्कि पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करते हैं। 30 जनवरी का दिन प्रत्येक भारतवासी के लिए काले अध्याय से कम नहीं है। यही वह दिन है साबरमती के संत ने हे राम कहकर इस दुनिया को अलविदा कह (Shaheedi Diwas Speech In Hindi) दिया था। इस दिन उनके आदर्शों व विचारों को याद किया जाता है। साथ ही इस दिन लोग नम आंखों से बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

इसके अलावा स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों व सामाजिक स्थलों पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भाषण व निबंध लेकर आए हैं। इस तरह आप स्वतंत्रता के आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के योगदान का वर्णन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।

Mahatma Gandhi Punyatithi Speech, Essay

ध्यान रहे यदि आप महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भाषण देने जा रहे हैं या निबंध लिख रहे हैं तो अपने भाषण या निबंध की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ करें। साथ ही अपने भाषण या निबंध में आज के युग में महात्मा गांधी के विचारों की प्रासंगिकता का वर्णन करें। इसके लिए आप महात्मा गांधी के विचारों का उल्लेख कर सकते हैं। साथ ही ध्यान रहे निबंध 700 से 1000 शब्दों से कम नहीं होना चाहिए।

Shaheedi Diwas Essay In Hindi: ऐसे बनाएं अपने निबंध को दमदार

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर निबंध लिखते समय ध्यान रहे शब्दों में किसी प्रकार की कोई श्रुटि नहीं होनी चाहिए। साथ ही सेंटेंस फ्रेमिंग का भी विशेष ध्यान रखें। इसी के आधार पर आपके मार्क्स निर्धारित किए जाते हैं। यदि शब्दों में किसी प्रकार की कोई गलती पाई जाती है, तो आप कितना भी अच्छा निबंध क्यों न लिखें आपको पूरे मार्क्स नहीं मिलेंगे। साथ ही निबंध में महात्मा गांधी के प्रेरणादायक विचारों व आंदोलन का उल्लेख करना ना भूलें, बिना इसके आपका निबंध अधूरा माना जाएगा। वहीं यदि आप अपने निबंध को अन्य छात्रों से अच्छा बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले इसकी एक रूपरेखा तैयार कर लें।

  • प्रस्तावना
  • जीवनी
  • गांधी जी के विचार
  • शहीदी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है
  • कैसे हुई महात्मा गांधी की हत्या

Mahatma Gandhi Death Anniversary: महात्मी गांधी की पुण्यतिथि पर सबसे छोटा भाषण

स्वाधीनता आंदोलन के महानायक, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। 30 जनवरी का दिन भारतीय इतिहास में काले अक्षरों के रूप में दर्ज है। आजादी के कुछ ही महीनों बाद बिड़ला हाउस में प्रार्थना के दौरान नाथूराम गोडसे ने बापू की गोली मारकर हत्या कर दी थी, यह दिन आज भी लोगों का दिल दहला देती है। इस दिन को हर साल शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर दिल्ली के राजघाट स्थित गांधी जी की समाधि पर भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री बापू को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article