एजुकेशन

डेढ़ करोड़ की डील का खेल! TET पेपर लीक मामले में हरियाणा-बिहार कनेक्शन, प्रश्नपत्र, मोबाइल फोन और डेबिट कार्ड बरामद

Maharashtra TET Exam Postponed: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर लीक होने के चलते स्थगित कर दिया है। यह फैसला ठाणे से प्रश्नपत्र लीक होने की आशंका सामने आने के बाद लिया गया है। हाल ही में पुलिस ने आरोपियों के पास से प्रश्नपत्र के 4 सेट ,मोबाइल फोन और डेबिट कार्ड बरामद किए गए हैं।

Image

Maharashtra TET Exam Leak: महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले में हरियाणा-बिहार कनेक्शन

Maharashtra TET Exam Postponed: महाराष्ट्र में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों को तगड़ा झटका है। राज्य सरकार ने 28 जून को आयोजित होने वाली महाराष्ट्र टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह फैसला ठाणे से प्रश्नपत्र लीक होने की आशंका सामने आने के बाद लिया गया है। पुलिस को महाराष्ट्र के ठाणे जिले में टीईटी के पेपर लीक होने की जानकारी मिली है। हाल ही में पुलिस ने आरोपियों के पास से प्रश्नपत्र के 4 सेट ,मोबाइल फोन और डेबिट कार्ड बरामद किए गए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा सत्यापन किए जाने के बाद प्रश्नपत्र असली पाए गए, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने प्रश्नपत्रों को जब्त कर लिया है।

पेपर लीक जांच के लिए एसआईटी का गठन

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पेपर बेचकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये कमाने की उम्मीद कर रहे थ। मामले में कुछ पैसों के लेन-देन की भी जानकारी मिली है। शिक्षक पात्रता परीक्षा लीक के जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है, जिसमें डीसीपी पवन बनसोडे, दो एसीपी सहित कुल 20 अधिकारियों की टीम शामिल हैं।

एक आरोपी हरियाणा का और दो बिहार से

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इनमें एक आरोपी हरियाणा और दो आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। सभी आरोपी दिल्ली से ठाणे पहुंचे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर पेपर बेचने के उद्देश्य से आए थे। पकड़े गए आरोपी किन-किन लोगों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने वाले थे, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

शिक्षकों की भी जांच की जा रही है

सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुछ शिक्षकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, प्रश्नपत्र दिल्ली से लाया गया था..आरोपी कथित तौर पर केंद्रीय विद्यालयों में नौकरी लगवाने का भी दावा करते थे। पुलिस ने जाल बिछाकर भिवंडी के कोनगांव क्षेत्र से आरोपियों को गिरफ्तार किया है आगे मामले की जांच जारी है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article