एजुकेशन

Maharashtra SSC Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा, कितने दिन का है इंतजार

Maharashtra SSC Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट लगभग तैयार हो गया है। इन रिजल्ट को जल्द ही महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से mahahsscboard.in पर जारी किया जा सकता है।

Image

Maharashtra SSC Result 2026

Maharashtra SSC Result 2026: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कभी भी महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि अभी तक बोर्ड ने Maharashtra SSC Result 2026 Date Time की जानकारी नहीं दी है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इन्हें MSBSHSE की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in से देखा जा सकेगा। इस बीच छात्र इंटरनेट पर लगातार पूछ रहे हैं कि महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा?

Maharashtra SSC Result 2026 Kab Aayega

अभी तारीख नहीं आई है, लेकिन रुझानों से समझते हैं, कि महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा?

  • पिछले साल 10वीं का रिजल्ट 13 मई को दोपहर बाद 1 बजे जारी किया गया था। जबकि महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 5 मई को जारी किया गया था। यानी दोनों रिजल्ट के बीच 1 हफ्ते का अंतर था।
  • इस साल महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 4 मई को जारी किया गया, अगर मान लें कि इस बार भी एक हफ्ते का अंतर होगा तो 11 मई के आसपास महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो सकता है।

Maharashtra SSC Result 2026 News

एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इन्हें MSBSHSE की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in से देखा और डाउनलोड किया जा सकता है। बता दें,

स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 20 फरवरी को शुरू हुई और 18 मार्च, 2026 को समाप्त हुई। परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की गई थी - सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक।

Maharashtra SSC Result 2026

Maharashtra SSC Result 2026

2025 में नियमित, निजी और दोबारा परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों सहित कुल 16,10,908 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 15,98,553 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और उनमें से 14,87,399 पास हुए। उनका उत्तीर्ण प्रतिशत 93.04% था।

2024 में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट 27 मई को घोषित किए गए थे। महाराष्ट्र SSC परीक्षा के लिए कुल 15,60,154 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 15,49,326 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। महाराष्ट्र SSC परीक्षा 2024 में कुल 14,84,431 छात्र पास हुए। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.81% था।

2023 में MSBSHSE कक्षा 10 के रिजल्ट 2 जून को घोषित किए गए थे। राज्य के नौ संभागीय बोर्डों - पुणे, नागपुर, औरंगाबाद, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण - से कुल 15,49,666 नियमित छात्रों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। परीक्षा देने वाले 15,29,096 छात्रों में से कुल 14,34,898 छात्र पास हुए। कुल पास प्रतिशत 93.83 प्रतिशत रहा।

Maharashtra SSC Result 2026 Kaise Dekhen

जिन उम्मीदवारों ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा दी है, वे निम्नलिखित स्टेप्स से रिजल्ट चेक कर पाएंगे

1. MSBSHSE की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।

2. होम पेज पर उपलब्ध 'Maharashtra SSC Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।

3. एक नया पेज खुलेगा, जहाँ उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल्स डालनी होंगी।

4. 'Submit' पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

5. अपना रिजल्ट देखें और पेज को डाउनलोड कर लें।

6. भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसके लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।

इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए, उम्मीदवार MSBSHSE की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article