उत्तर प्रदेश (UP) का भूगोल भारत के समग्र भौगोलिक, आर्थिक और सांस्कृतिक नजरिए से महत्वपूर्ण है। यहां गंगा यमुना जैसी पवित्र नदियां हैं, कृषि के लिए उपजाऊ मैदान है, अन्न का भंडार है, नदियों का जाल इत्यादि। लेकिन वो कौन सा जिला है, जिसे District of Rivers कहा जाता है। (Image - Chatgpt)
भारत में सबसे ज्यादा जिले यूपी में हैं, यहां 75 जिले हैं, इनमें से एक है आजमगढ़। इसे नदियों का जिला भी कहा जाता है क्योंकि इस जिले में 17 छोटी बड़ी नदियां शामिल हैं।
यहां तमसा (टोंस), घाघरा, गंगी, मंझुई, उदन्ती, कुंवर, सीलनी और बेस जैसी नदियां मुख्य रूप से जानी जाती हैं। कम लोगों को पता होगा कि इस जिले में तीन संगम हैं।
आजमगढ़, यूपी के सबसे पूर्वी जिलों में से एक है, कभी प्राचीन कोसल साम्राज्य का हिस्सा हुआ करता था; इसका केवल उत्तर-पूर्वी भाग ही मल्ल साम्राज्य में शामिल था।
बुद्ध के समय में, जब कोसल अपनी समृद्धि के शिखर पर था, उत्तरी भारत के चार शक्तिशाली राजतंत्रों में इसकी प्रमुखता थी। कोसल साम्राज्य की सीमाएं पूर्व में गंगा नदी और मगध साम्राज्य से, उत्तर-पूर्व में वृज्जि-लिच्छवियों और मल्लों के क्षेत्रों से, उत्तर में शाक्यों के क्षेत्रों से, पश्चिम में शूरसेन से, तथा दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम में वत्स साम्राज्य से लगती थीं, जिसकी राजधानी कौशांबी थी।
उत्तर प्रदेश का आजमगढ़ अपनी काली मिट्टी की पॉटरी, अपनी चमकदार काली सतह और चांदी के डिजाइनों के लिए प्रसिद्ध है। पारंपरिक शिल्पकला और विशिष्ट शैली के कारण इसे दिसंबर 2015 में भौगोलिक संकेत (GI) टैग प्राप्त हुआ।