एजुकेशन

Maharashtra SSC Result 2023: कब आएगा महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट, यहां जानें सबसे पहले

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 1, 2023, 08:49 PM IST

Maharashtra SSC Result 2023, Maharashtra HSC Result 2023 Date and Time: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से एसएससी और एचएससी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in और mahresult.nic.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपने नतीजे देख सकेंगे।

Image

Maharashtra HSC SSC Result 2023

Photo : iStock

Maharashtra SSC HSC Sarkari Result 2023 Date and Time: महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) की ओर से एसएससी (SSC) और एचएससी (HSC) परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी करेगा। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

MSBSHSE SSC HSC Result 2023: मई में जारी होगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट मई में जारी कर दिया जाएगा। एसएससी यानी 10वीं का रिजल्ट मई के दूसरे और एचएससी यानी 12वीं का रिजल्ट मई के तीसरे सप्ताह में जारी होगा। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। किसी भी तरह का अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

Maharashtra Board Result 2023 Date: कब हुई 10वीं व 12वीं परीक्षा

महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से 25 मार्च तक किया गया। वहीं, एचएससी की परीक्षा 21 फरवरी से 21 मार्च 2023 तक हुई थी। महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा में इस साल लगभग 32 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अब सभी स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

How to download Maharashtra SSC HSC Result 2023

  • महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Maharashtra SSC HSC Result 2023 Date: इस बात का रखें ध्यान

बीते कुछ सालों में महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जून में जारी किया गया था। हालांकि, इस साल एसएससी और एचएससी की उत्तरपुस्तिकाओं का काम तेजी से निपटाया जा रहा है। ऐसे में मई में ही नतीजे जारी होने की संभावना है। महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है किसी भी जरूरी जानकारी के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें। अन्य किसी फर्जी खबर पर भरोसा न करें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article