RTE Maharashtra Lottery Result 2026 : 2026–27 शैक्षणिक सत्र के लिए RTE महाराष्ट्र एडमिशन लॉटरी का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। कम्प्यूटरीकृत ड्रॉ के जरिए निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत आरक्षण कोटे के तहत 2,89,609 आवेदकों के लिए सीटों का आवंटन तय किया गया। दोपहर 12 बजे तक लॉटरी प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी, और अभिभावक आधिकारिक पोर्टल पर रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर (Maharashtra Lottery result 2026) रहे थे। अब पहली लॉटरी का रिजल्ट आज यानी 6 अप्रैल को आधिकारिक तौर पर घोषित किया (RTE Maharashtra) गया है। साथ ही अधिकारियों ने एक ऑनलाइन स्ट्रीमिंग लिंक के जरिए ड्रॉ की लाइव ट्रैकिंग की सुविधा दी है, जिससे आवेदक पूरा प्रोसेस देख सकते हैं। (maharashtra rte lottery result)
बताते चलें कि RTE दाखिले की प्रक्रिया 9 जनवरी को शुरू हुई थी और इसकी लास्ट डेट 31 मार्च 2026 थी। अब नतीजे जारी होने के बाद जल्द ही जिले से अनुसार लिस्ट आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। जिन छात्रों को आरटीई के तहत स्कूलों में सीट अलॉट होगी, उन्हें निर्धारित तिथियों में स्कूलों में जाकर डॉक्यूमेंट्स की प्रक्रिया को पूरा करवाकर ही एडमिशन लेना होगा। एडमिशन व नाम की जानकारी एसएमएस के जरिये दी जाएगी। (how to check maharashtra rte lottery result 2026)
RTE maharashtra Lottery: कैसे चेक करें? How to Check:
आरईटी महाराष्ट्र लॉटरी 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। पेरेंट्स नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करके सिलेक्शन लिस्ट में अपने बच्चे के नाम को देख सकते हैं।

Maharashtra Lottery result 2026
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल student.maharashtra.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर RTE 25% Admission के टैब पर क्लिक करें।
- अब Lottery Selecion List या फिर Selection Search के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने जिले का चयन करें और फिर बच्चे का एप्लिकेशन नंबर डालें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद बच्चे का सिलेक्शन स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।
क्या है महाराष्ट्र आरटीई एडमिशन ?
महाराष्ट्र के स्कूलों में RTE (शिक्षा के अधिकार) के तहत राज्य के निजी स्कूलों में वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर फ्री और अनिवार्य प्रारंभिक शिक्षा देने के लिए एक सरकारी योजना है। इसके तहत कक्षा 1 या फिर प्री स्कूल में बच्चे को एडमिशन मिलता है और उसकी फीस सरकार भरती है।
आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
