UP Board Result 2026 at upresults.nic.in, results.upmsp.edu.ijn or upmsp.edu.in : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) के रिजल्ट का 52 लाख छात्रों को बेसब्री से इंतजार है। पिछले कुछ सालों का ट्रेंड देखा जाए तो अप्रैल के महीने के आखिर में यूपी बोर्ड के रिजल्ट घोषित किए गए हैं। साल 2025 में यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 25 अप्रैल को घोषित किया गया था। ऐसे में इस बार भी अप्रैल के महीने के आखिरी हफ्ते में यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी करने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। रिजल्ट की तारीखों की खबरों के बीच अब UP Board 10th-12th Board की कॉपी चेकिंग को लेकर एक अपडेट सामने आया है। (upresults.nic.in, results.upmsp.edu.in, upmsp.edu.in) ऐसे में चलिये बात करते हैं कि यूपी बोर्ड कॉपी चेकिंग का अभी क्या स्टेटस है। किस तारीख तक 10वीं और 12वीं कक्षा की कॉपियां चेक हो जाएंगी।
क्या रहा है पिछले सालों का ट्रेंड ? UP Board Result Last years Trend:
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की कॉपियों की चेकिंग के बाद रिजल्ट की डेट और समय की घोषणा भी कर दी जाएगी। फिलहाल बोर्ड ने लक्ष्य निर्धारित किया है कि 1 अप्रैल तक कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो जाए। इसके लिए तैयारियां भी जोरों-शोरों से की जा रही हैं। यूपी बोर्ड के रिजल्ट को लेकर पिछले सालों का ट्रेंड देखा जाए तो यूपी बोर्ड परीक्षा के खत्म होते ही 15 से लेकर 20 दिनों के अंदर कॉपी चेकिंग का काम पूरा हो जाता है। इसके बाद कुछ ही समय में रिजल्ट भी तैयार कर लिया जाता है। ऐसे में ऐसा अनुमान है कि इस बार भी 1 अप्रैल तक कॉपी चेकिंग का काम पूरा हो जाएगा।
कब तक आ सकता है यूपी बोर्ड का रिजल्ट ? UP Board Result 2026
अगर तय समय तक यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की कॉपी चेकिंग का काम पूरा हो जाता है तो फिर यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 15 से 20 अप्रैल तक आ सकता है। 2025 में 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल 2026 में यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 15 अप्रैल से लेकर 26 अप्रैल के बीच घोषित किया जा सकता है।
UP बोर्ड के नतीजे (10वीं/12वीं) कैसे करें रिजल्ट ? How to Download UP Board 10th-12th Result :
- सबसे पहले upresults.nic.in, results.upmsp.edu.in, या upmsp.edu.in पर जाएं।
- U.P. Board High School (Class X) Examination 2026 Results" या U.P. Board Intermediate (Class XII) Examination 2026 Results लिंक चुनें।
- अपना यूनिक रोल नंबर दर्ज करें, जो आपके एडमिट कार्ड पर दिया गया है।
- Submit या View Results पर क्लिक करें।
- डाउनलोड करें: नतीजे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
