एजुकेशन

Maharashtra NEET UG Counselling: महाराष्ट्र में नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कब आएगा रिजल्ट

Maharashtra NEET UG Counselling 2024: महाराष्ट्र के मेडिकल कॉलेजों में MBBS और BDS कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन फॉर्म का लिंक एक्टिव हो गया है। यह काउंसलिंग महाराष्ट्र के सरकारी और निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एडमिशन के लिए है। इसके माध्यम से MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS जैसे मेडिकल कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

Image

महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग 2024

Photo : iStock

Maharashtra NEET UG Counselling 2024: महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन फॉर्म का लिंक एक्टिव हो गया है। नीट यूजी काउंसलिंग के माध्यम से MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS जैसे मेडिकल कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। महाराष्ट्र के मेडिकल कॉलेजों में MBBS और BDS कोर्स में एडमिशन लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- cetcell.mahacet.org पर जाना होगा।

महाराष्ट्र में नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म का लिंक जारी गया है। इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को 23 अगस्त 2024 तक का समय दिया गया है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स काउंसलिंग राउंड में शामिल होना चाहते हैं वो नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

NEET UG Counselling के लिए करें रजिस्ट्रेशन

  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- cetcell.mahacet.org पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Registration के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Admission Process A.Y 2024 के ऑप्शन पर जाएं।
  • इसके बाद अगले पेज पर अपने कोर्स के आगे दिए लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन के लिए मांगी गई डिटेल्स भरकर फॉर्म भरें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Maharashtra NEET UG Counselling Schedule यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय मूल डॉक्यूमेंट प्रस्तुत किए जाने चाहिए। सफल भुगतान के बाद मूल डॉक्यूमेंट्स की केवल रंगीन-स्कैन की गई प्रतियां अपलोड की जानी चाहिए। डॉक्यूमेंट पीडीएफ प्रारूप में होने चाहिए और इससे अधिक नहीं होने चाहिए आकार 300 केबी। डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी स्वीकार्य नहीं हैं।

काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान, उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स डिटेल्स जमा करने होंगे। महाराष्ट्र एमबीबीएस कार्यक्रमों में प्रवेश इन प्राथमिकताओं के साथ-साथ उम्मीदवार की रैंक, सीट की उपलब्धता और लागू आरक्षण के आधार पर निर्धारित किया जाएगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article