एजुकेशन

Maharashtra HSC, SSC Exam Date 2025 Announced: जारी हुआ महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी और एसएससी परीक्षा का शेड्यूल, फरवरी में इस दिन से परीक्षाएं

Maharashtra HSC, SSC Exam Date, Schedule 2025 Announced: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने एचएससी और एसएससी बोर्ड परीक्षा की तारीख का ऐलान कर (Maharashtra HSC Exam Date) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाकर अपना परीक्षा का शेड्यूल डाउनलोड कर (Maharashtra SSC Exam Date) सकते हैं।

Image

Maharashtra HSC, SSC Exam Date 2025: यहां देखें महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी और एसएससी परीक्षा की जारीख

Maharashtra HSC, SSC Exam Date, Schedule 2025 Announced: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एचएससी (कक्षा 12) और एसएससी परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर (Maharashtra HSC Exam Date) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in के माध्यम से एग्जाम शेड्यूल चेक कर (Maharashtra SSC Exam Date) सकते हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (HSC) बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित की जाएंगी, जबकि एसएससी परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च, 2026 तक होंगी।

Maharashtra HSC, SSC Exam Date 2025: महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी एसएससी एग्जाम डेट

इसके अलावा महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल और ओरल असेसमेंट एग्जाम 2 फरवरी से 18 फरवरी के बीच होगी। जबकि 10वीं के लिए व्यावसायिक अध्ययन प्रयोगिक परीक्षा के अंतर्गत प्रैक्टिकल एग्जामिनेशन 23 जनवरी से 9 फरवरी 2025 के बीच निर्धारित होगी। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी, एसएससी एग्जाम का शेड्यूल जान सकते हैं।

Maharashtra Board HSC SSC Exam Date

Maharashtra Board HSC SSC Exam Date

Maharashtra HSC, SSC Exam Schedule 2025: ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम शेड्यूल

  • सबसे पहले mahahsscboard.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Maharashtra HSC, SSC Exam Schedule 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • एग्जाम का शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर पीडीएफ अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
MSBSHSE Maharashtra Board Exam Schedule 2025: Download Here

Maharashtra HSC, SSC Exam Schedule: एडमिट कार्ड और स्कूल आईडी अनिवार्य

ध्यान रहे यहां छात्रों को परीक्षा के दिन अपना प्रवेश पत्र और स्कूल आईडी साथ लाना होगी। साथ ही स्टूडेंट्स को रिपोर्टिंग टाइमिंग से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन या स्मार्ट वॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स नहीं ले जा सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article