एजुकेशन

20 मई के बाद जारी होगा रिजल्ट, 12वीं का परिणाम maharesults.nic.in पर आएगा

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Apr 23, 2024, 03:05 PM IST

महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट (Maharashtra HSC Result) 2023 लिंक आधिकारिक वेबसाइट maharesults.nic.in पर जारी किया जाएगा। छात्रों को परिणाम ऑनलाइन देखने के लिए अपना रोल नंबर और माता का नाम (पंजीकृत) दर्ज करना होगा।

Image

Maharashtra HSC Result 2023: 20 मई के बाद जारी होगा रिजल्ट।

महाराष्ट्र एचएससी परिणाम (Maharashtra HSC Result) 2023 की तारीख का 13 लाख से अधिक छात्र इंतजार कर रहे हैं। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक महाराष्ट्र 12वीं परिणाम 2023 की तारीख 20 मई के बाद घोषित होने की उम्मीद है। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) आधिकारिक वेबसाइट mahresults.nic.in पर परिणाम जारी करेगा।

MSBSHSE ने अभी तक महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 (Maharashtra Board 12th Result) की तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। हालांकि छात्र 20 मई के बाद महाराष्ट्र एचएससी (Maharashtra HSC Result 2023) 12वीं परिणाम 2023 की उम्मीद कर सकते हैं, क्योंकि एमएचटी सीईटी 20 मई तक आयोजित किया जाएगा। महाराष्ट्र बोर्ड के पिछले रिजल्ट ट्रेंड्स के अनुसार एमएचटी सीईटी समाप्त होने के बाद बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी किए जाते हैं।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार पीसीएम पाठ्यक्रमों के लिए एमएचटी सीईटी 2023 9 मई से 14 मई, 2023 तक और पीसीबी स्ट्रीम परीक्षा 15 से 20 मई, 2023 तक आयोजित की जाएगी। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन से महाराष्ट्र एसएससी और एचएससी के परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित करने की उम्मीद है।

maharesults.nic.in पर जारी होगा रिजल्ट

महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट (Maharashtra HSC Result) 2023 लिंक आधिकारिक वेबसाइट maharesults.nic.in पर जारी किया जाएगा। छात्रों को परिणाम ऑनलाइन देखने के लिए अपना रोल नंबर और माता का नाम (पंजीकृत) दर्ज करना होगा। जैसा कि अभी परिणाम की तारीख की घोषणा नहीं की गई है, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article