Maharashtra Board Supplementary Result 2024: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने आज आज 23 अगस्त को महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इन रिजल्ट को mahresult.nic.in पर जारी किया है। छात्र खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से भी अपना परिणाम चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के सप्लीमेंट्री रिजल्ट लिंक तक पहुंचने के लिए आपको क्रेडिंशियल की आवश्यकता होगी। जाने कैसे देखें Maharashtra Board 2024 Result Date HSC और Maharashtra Board 2024 Result Date SSC
Maharashtra Board Supplementary Result 2024 Download करने के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड पर बताए अनुसार अपना रोल नंबर और मां का पहला नाम दर्ज करना होगा।
पासिंग क्राइटेरिया के अनुसार, 35 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्रों को योग्य घोषित किया जाएगा। कक्षा 10वीं के छात्रों को कक्षा 11वीं में प्रमोट किया जाएगा और कक्षा 12वीं के छात्रों को आगे की शिक्षा के लिए पास सर्टिफिकेट, टीसी और अन्य दस्तावेज मिलेंगे।
महाराष्ट्र एचएससी, एसएससी सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2024 - कैसे चेक करें
- आधिकारिक वेबसाइट - mahresult.nic.in पर जाएं
- Maharashtra Board 2024 Result Date HSC Link या Maharashtra Board 2024 Result Date SSC Link पर क्लिक करें
- एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
- अपना रोल नंबर और मां का पहला नाम दर्ज करें (जैसा कि एडमिट कार्ड पर बताया गया है)
- महाराष्ट्र एचएससी, एसएससी परीक्षा सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर आ जाएगा।
महाराष्ट्र एसएससी सप्लीमेंट्री परीक्षा 16 से 30 जुलाई, 2024 तक आयोजित की गई थी और एचएससी सप्लीमेंट्री परीक्षा 16 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित की गई थी।
