एजुकेशन

MAH CET 2027 Tentative Schedule: महाराष्ट्र सीईटी सेल ने जारी किया 2027-28 प्रवेश परीक्षाओं का कैलेंडर, 11 कोर्सेज के लिए मिलेंगे दो मौके

MAH CET 2027 Tentative Schedule: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2027 का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यूजी और पीजी कोर्स में दाखिला लेने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

Image

MAH CET 2027 Tentative Schedule (Photo - AI/Newsroom Verified)

MAH CET 2027 Tentative Schedule: महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 में अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोफेशनल कोर्सेज में दाखिले के लिए महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MAH CET 2027) का संभावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, इस वर्ष कुल 21 प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि यह परीक्षाएं जनवरी 2027 से शुरू होकर 10 जून 2027 तक चलेंगी।

इस दौरान छात्रों के हित में भी सबसे बड़ा फैसला लिया गया है। उस फैसले के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर की जेईई मेन (JEE Main) परीक्षा के तर्ज पर अब 3 के बजाय कुल 11 कोर्सेज के लिए साल में दो बार सीईटी परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, पहली बार PGDM, PGCM और GNM नर्सिंग जैसे कोर्स को भी सीईटी के दायरे में लाया गया है।

साल में दो बार होने वाली CET परीक्षाओं का शेड्यूल

सरकार ने छात्रों के दबाव को कम करने के लिए 11 कोर्सेज में दो अवसर देने का निर्णय लिया है। इसमें पहला प्रयास अनिवार्य होगा, जबकि दूसरा प्रयास वैकल्पिक रहेगा। दोनों परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों का सर्वश्रेष्ठ परसेंटाइल स्कोर ही एडमिशन के लिए मान्य होगा:

कोर्स / ग्रुप का नामपहला प्रयास (Tentative Dates)दूसरा प्रयास (Tentative Dates)
MBA / MMS / PGDM / PGCM28 से 30 जनवरी 20271 से 3 अप्रैल 2027
LLB (5-वर्षीय इंटीग्रेटेड)28 से 29 मार्च 202724 मई 2027
PCB ग्रुप (फार्मेसी/कृषि आदि)8 से 13 अप्रैल 20276 से 8 मई 2027
PCM ग्रुप (इंजीनियरिंग/टेक)16 से 26 अप्रैल 202710 से 15 मई 2027
BHMCT/BCA/BBA/BMS/BBM28 से 30 अप्रैल 202727 से 28 मई 2027

अन्य प्रमुख CET परीक्षाओं की संभावित तिथियां

M.HMCT24 मार्च 2027
MCA27 मार्च 2027
AAC (कला शिक्षा)11 अप्रैल 2027
B.Design18 अप्रैल 2027
LLB (3-वर्षीय)4 और 5 मई 2027
DPN/PHN18 मई 2027
B.Sc नर्सिंग18 और 19 मई 2027
GNM (नर्सिंग)21 और 22 मई 2027
MPEd5 जून 2027
MEd6 जून 2027
BEd (सामान्य व विशेष), B.Ed (ELCT) एवं BPEd8 से 10 जून 2027
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - 'I am Knackered' का क्या अर्थ है? कहां होता है इस्तेमाल

अहम बदलाव और नए निर्णय

इस सत्र से पहली बार पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (PGDM), पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट इन मैनेजमेंट (PGCM) और जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) में प्रवेश भी सीईटी के माध्यम से होगा। राज्य में केवल एक ही संस्थान में संचालित होने और 55 सीटों में से मात्र 12 दाखिले होने के कारण 3 वर्षीय इंटीग्रेटेड B.Ed-M.Ed की सीईटी इस वर्ष आयोजित नहीं की जाएगी।

छात्रों के लिए तैयारी की रणनीति

उम्मीदवारों को बता दें कि उनके लिए पहले सत्र की परीक्षा में बैठना अनिवार्य है और जनवरी से ही परीक्षाओं का दौर शुरू हो जाएगा, इसलिए छात्रों को दूसरे मौके का इंतजार किए बिना पहले प्रयास में ही बेहतरीन स्कोर हासिल करने का लक्ष्य रखना चाहिए। परीक्षा, एडमिट कार्ड आदि के संबंध में आधिकारिक सूचनाओं के लिए नियमित रूप से cetcell.mahacet.org चेक करते रहें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article