एजुकेशन

Lucknow School Time Change: लखनऊ में भीषण गर्मी का प्रकोप, स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, 7:30 से 12:30 चलेंगी कक्षाएं

Lucknow School Time Change: लखनऊ में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगी। शिक्षकों को 1:30 बजे तक विद्यालय में रहना होगा।

Image

लखनऊ में भीषण गर्मी का प्रकोप, स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

Lucknow School Time Change: भीषण गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर आई है! यहां लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय बदल दिया गया है। (Lucknow School News) अब कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगी। शिक्षकों को 1:30 बजे तक विद्यालय में रहना होगा। फैसले का उद्देश्य बच्चों को लू और तेज धूप से बचाकर सुरक्षित पढ़ाई सुनिश्चित करना है।

इस निर्णय के अनुसार, कक्षा 1 से 8 तक के परिषदीय स्कूल मंगलवार से सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक ही संचालित होंगे। इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने 20 अप्रैल को सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों के नाम आदेश जारी कर दिया है।

lucknow school time change

लखनऊ में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय बदला (image -meta ai)

पढ़ें क्या लिखा है आदेश में

शिक्षा निदेशक (बेसिक),

उत्तर प्रदेश लखनऊ

सेवा में

समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उत्तर प्रदेश।

पत्राक-शि०नि० (बे०) 3588-3675/2006-27 दिनांक 20 अप्रैल 2026

विषकः उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित विद्यालयी / मान्यता प्राप्त विद्यालयों के सम्बन्ध में।

महोदय

कृपया राहत आयुक्त/अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, लखनऊ के पत्र सं0-1536/ कृषि/ हीट वेव/ 2026-26, दिनांक 27-02-2026 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें जो विद्यालयों में लू-प्रकोप (हीट वेव) से राहत के सम्बन्ध में है।

प्रदेश में गर्मी एवं हीटवेव के दृष्टिगत आपको निर्देशित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालय प्रातः 07.30 बजे से अपरान्ह 1.30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। विद्यालय पठन पाठन हेतु छात्राएं प्रातः 07.30 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक उपस्थित रहेंगे तथा विद्यालय में प्रार्थना सभा/ योगाभ्यास प्रातः 07.30 बजे से 07.40 बजे तक तथा मध्यावकाश प्रात: 10.00 बजे से 10.15 बजे तक रहेगा।

शिक्षक/ शिक्षामित्र/ अनुदेशक/ शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में प्रात: 7.30 बजे से अपरान्ह 01.30 बजे तक उपस्थित रहकर शैक्षिणिक, प्रशासकीय एवं अन्य कार्यों को पूर्ण करेंगे।

मान्यता प्राप्त विद्यालयों हेतु विद्यालय प्रबंध समिति यथावश्यक निर्णय लेने के लिए अधिकृत होगी।

कृपया उक्त आदेश का अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article