LIC HFL Junior Assistant Result 2024: जीवन बीमा निगम के हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की तरफ से जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट- lichousing.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 200 खाली पदों पर भर्तियां होनी है। इन पदों के लिए सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी हो गई है।
जीवन बीमा निगम के हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 25 जुलाई 2024 से 14 अगस्त 2024 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा सितंबर माह में ही आयोजित की गई थी। परीक्षा का रिजल्ट अब जारी हो गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
LIC HFL Result 2024: यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें
- LIC HFL जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- lichousing.com पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Vacancies के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अगले पेज पर
LIC HFL Junior Assistant Recruitment 2024 Download Result के लिंक पर क्लिक करें। - अब Check Result के लिंक पर जाएं।
- इसके बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
- पीडीएफ में अपना नाम सर्च करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
LIC HFL Junior Assistant Exam Result 2024 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
LIC HFL Interview Date
जिन उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किया गया है, वे एलआईसी एचएफएल जूनियर असिस्टेंट साक्षात्कार 2024 के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे। साक्षात्कार की तारीख, समय और स्थान एलआईसी एचएफएल के आधिकारिक पोर्टल, lichousing.com पर उचित समय पर उपलब्ध कराया जाएगा।
