एजुकेशन

देशभर में कहां निकली हैं सरकारी नौकरी, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से लेकर DDA और एमपी पुलिस में बंपर भर्ती

Latest Govt jobs 2026: चलिये बात करते हैं देश की अलग-अलग जगहों पर निकली सरकारी नौकरी की। इन भर्तियों की आखिरी डेट और इनके लिए कैसे आप अप्लाई कर सकते हैं।

Image

latest govt jobs 2026

Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अलग-अलग जगहों पर बंपर भर्तियां निकली हैं। कई बार युवा नौकरी की तैयारी तो लंबे समय से कर रहे होते हैं लेकिन वेकेंसी का उन्हें अपडेट समय पर नहीं मिलता। ऐसे में भर्तियों की जो जानकारी हम लेकर आए हैं, इसमें एमपी पुलिस से लेकर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री और डीडीए की भर्ती शामिल हैं। चलिये जानते हैं कि इन भर्तियों के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख कब है और कितने पदों पर ये वेकेंसियां निकली हैं।

मध्य प्रदेश पुलिस में भर्ती

मध्य प्रदेश पुलिस में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका है। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंडल ने एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (MP police recruitment) जारी किया है। इस भर्ती के तहत 679 पदों पर भर्ती होनी है। ऐसे में जोउम्मीदवार इस भर्ती (Sarkari Naukri 2026) के जरिये मध्य प्रदेश पुलिस बैंड का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे इस मौके को बिल्कुल भी न गंवाएं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। (MP Police Recruitment 2026).

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में निकली भर्ती

ऑर्डिनेंस विभाग में 380 पदों पर भर्ती निकली है। ये भर्ती डेंजर बिल्डिंग वर्कर के पदों पर निकली है, जिसके लिए आवेदन 4 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं और 24 अप्रैल 2026 तक चलेंगे। इस भर्ती के तहत टेन्योर बेस्ड जेंडर बिल्डिंग वर्कर के 350 पदों पर, टेन्योर बेस्ड ग्रेजुएट, डिप्लोमा प्रोजेक्ट इंजीनियर के 30 पदों पर भर्ती निकली है। ऐसे में कुल 380 पद भरे जाएंगे। इसके लिए सिलेक्शन प्रोसेस मेरिट बेस्ट है, जिसमें ट्रेड टेस्ट या प्रैक्टिकल टेस्ट होगा और उसके बाद इंटरव्यू होगा।

डीडीए में भी नौकरी का मौका

डीडीए में कंसल्टेंट लैंडस्केप आर्किटेक्ट सहित अन्य पदों पर भर्ती निकली है, जिसके जरिये कुल 17 पद भरे जाने हैं। सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को सैलरी 75,000 से भी ज्यादा मिलेगी। उम्मीदवार डीडीए की वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ये भर्ती कॉन्ट्रेक्चुएल बेस्ड है, जिसमें कॉन्ट्रैक्ट को एक साल के बाद बढ़ाया भी जा सकता है। भर्ती के लिए आवेदन 4 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं और 23 अप्रैल तक चलेंगे। इस भर्ती के लिए 45 साल एज लिमिट की गई है।

आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Kusum Bhatt
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article