एजुकेशन

KVS Admission 2025: बालवाटिका 2 और कक्षा 2 से 12 में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट, kvsangathan.nic.in से करें चेक

KVS Admission 2025 Provisional list for Class 2-12: केवीएस आज 17 अप्रैल, 2025 को बालवाटिका 2 और कक्षा 2 से 12 (कक्षा 11 को छोड़कर) में प्रवेश के लिए अनंतिम सूची घोषित करने वाला है। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार kvsangathan.nic.in पर से मेरिट लिस्ट चेक कर सकेंगे।

Image

केवीएस प्रवेश 2025 बालवाटिका 2

KVS Admission 2025 Provisional list for Class 2-12: केंद्रीय विद्यालय संगठन, केवीएस, बुधवार, 17 अप्रैल, 2025 को बालवाटिका 2 और कक्षा 2 से 12 (कक्षा 11 को छोड़कर) में प्रवेश के लिए अनंतिम सूची घोषित करने वाला है। जारी होने के बाद छात्र, माता-पिता और अभिभावक केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर प्रवेश की स्थिति की जांच कर सकेंगे।

शेड्यूल के अनुसार, बालवाटिका 2 और कक्षा 2 से आगे के चयनित छात्रों का प्रवेश 18 अप्रैल से 21 अप्रैल, 2025 तक किया जाएगा।

केवीएस प्रवेश 2025: अनंतिम प्रवेश सूची कैसे करें चेक

प्रवेश की अनंतिम सूची की जांच करने के लिए, नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध कक्षा 2 से 12 और बालवाटिका 2 के लिए अनंतिम प्रवेश सूची डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर दिख रही पीडीएफ की जांच करें, और उसका एक प्रिंटआउट डाउनलोड कर रख लें।

कक्षा 11 को छोड़कर सभी कक्षाओं के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून, 2025 है।

इवेंट तारीख
पहली प्रोविजनल लिस्ट जारी होने की तिथि अप्रेल 17, 2025
एडमिशन शुरू होने की तारीख 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2025
एडमिशन की आखिरी तारीख (कक्षा 11 को छोड़कर) 30 जून, 2025
खाली सीटों के लिए अंतिम समय सीमा (अगर है तो) 31 जुलाई, 2025 (Subject to Deputy Commissioner’s approval)
Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article