एजुकेशन

KVS Admissions 2024-25: शुरू हुए केवीएस में कक्षा 1 एडमिशन, माता पिता ऐसे करें आवेदन

KVS Admission 2024 for Class 1: केंद्रीय विद्यालय संगठन, केवीएस ने केवीएस प्रवेश 2024 कक्षा 1 शुरू कर दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण लिंक kvsagathan.nic.in पर आज 1 अप्रैल, 2024 को सुबह 10 बजे से शुरू है।

Image

केवीएस प्रवेश 2024

KVS Online admission.kvs.gov.in: केंद्रीय विद्यालय संगठन, केवीएस ने केवीएस प्रवेश 2024 कक्षा 1 शुरू कर दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण लिंक आज 1 अप्रैल, 2024 को सुबह 10 बजे से शुरू किया गया है, इच्छुक माता पिता या अभिभावक kvsagathan.nic.in पर जाकर (केंद्रीय विद्यालय एडमिशन फॉर्म 2024-25 class 1) KVS Admissions 2024-25 के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र केवल और केवल आधिकारिक वेबसाइट - kvsagathan.nic.in पर ऑनलाइन जमा किए जाने चाहिए। केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा-1 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 15 अप्रैल 2024 को शाम 5 बजे बंद हो जाएगा।

केवी के लिए आयु सीमा क्या है? या केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र कितनी होनी चाहिए?

कक्षा 1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 31 मार्च, 2024 तक 6 वर्ष है। पढ़ें आधिकारिक नोटिस:-

All information regarding Admission & Registration forms for Class-II and above are available in the Vidyalaya Websites and registrations can be done as per the Schedule for Admission 2024-25. Registration for fresh admissions in Class-II and above will be accepted only if vacancy exists in the concerned KV

KVS Admissions 2024-25 Registration – How to Apply? केवीएस प्रवेश 2024-25 पंजीकरण - आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट – kvsagathan.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक (kvsangathan.nic.in login) पर क्लिक करें।
  • बुनियादी जानकारी, माता-पिता का विवरण, स्कूलों की पसंद और आवश्यक दस्तावेज दर्ज करें।
  • फॉर्म भरें और फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

KVS Admission Documents Required in Hindi

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2024-25 के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required for Kendriya Vidyalaya Admission 2024-25)

1जन्म प्रमाण पत्र
2पासपोर्ट साइज फोटो (बच्चे का)
3निवास प्रमाण पत्र
4एससी / एसटी / ओबीसी प्रमाण पत्र
5ईडब्ल्यूएस/ बीपीएल प्रमाणपत्र
6अकेली कन्या होने पर हलफनामा
कार्यक्रम के अनुसार, चयनित प्रतीक्षा सूची वाले पंजीकृत उम्मीदवारों की अनंतिम सूची की घोषणा 19 अप्रैल, 2024 को जारी की जाएगी, और सीटें खाली रहने पर दूसरी अनंतिम सूची 29 अप्रैल, 2024 और तीसरी सूची 8 मई, 2024 को जारी की जाएगी।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article