एजुकेशन

KVS 2nd Lottery Result OUT: केवीएस सेकंड लॉटरी रिजल्ट kvsangathan.nic.in से ऐसे करें चेक

KVS 2nd Lottery Result Released: केवीएस सेकंड लॉटरी रिजल्ट आज 2 अप्रैल, 2025 को जारी कर दिया गया है। माता-पिता अपने बच्चों की ओर से आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं। जानें रिजल्ट देखने का क्या है स्टेप बाय स्टेप तरीका

Image

केवीएस सेकंड लॉटरी रिजल्ट

KVS 2nd Lottery Result Declared: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) केवीएस सेकंड लॉटरी रिजल्ट आज 2 अप्रैल, 2025 को जारी कर दिया गया है। माता-पिता अपने बच्चों की ओर से आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं। केवीएस ने आज कक्षा 1 और बालवाटिका (1 और 3) के लिए दूसरी प्रवेश सूची जारी की है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अंतिम तिथि तक या उससे पहले दस्तावेज सत्यापन और शुल्क के भुगतान सहित प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

ध्यान रहे, तय समय पर दस्तावेज सत्यापन और शुल्क भुगतान न होने की स्थिति में उम्मीदवारों की सीटें रद्द की जा सकती हैं। यदि दूसरे दौर के बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो KVS निर्धारित तिथि के अनुसार तीसरी चयन सूची जारी करेगा, जो कि 7 अप्रैल, 2025 है।

KVS 2nd Lottery Result How to Check

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।

चरण 2: अब, "प्रवेश 2025-26" सेक्शन पर जाएं।

चरण 3: "कक्षा 1/बालवाटिका के लिए दूसरी प्रवेश सूची" के लिए लिंक का चयन करें।

चरण 4: यदि आवश्यक हो तो लॉगिन विवरण सबमिट करें।

चरण 5: पीडीएफ देखें और डाउनलोड करें।

सेकंड लॉटरी रिजल्ट जारी - KVS 2nd Lottery Result Link

इस बीच, एक और बड़ी खबर है, केवीएस बालवाटिका-2 और कक्षा 2 से 12 (कक्षा 11 को छोड़कर) में एडमिशन के लिए पंजीकरण आज से शुरू हो रहा है। (KVS Admission 2025 26 Start Date) ये विंडो आज 2 अप्रेल से खोली गई है, और 11 अप्रैल तक खुली रहेगी।

बता दें, सभी कक्षाओं (कक्षा 11 को छोड़कर) में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून है, हालांकि यदि सीटें खाली रहती हैं तो उपायुक्त इसे 31 जुलाई तक बढ़ा सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article