एजुकेशन

Karnataka Board 10th SSLC Result 2024: जारी हुआ कर्नाटक बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, karresults.nic.in पर करें चेक

Karnataka Board 10th SSLC Result 2024 at karresults.nic.in: कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (KSEAB) की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। कर्नाटक बोर्ड सेकेंडरी स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट यानी Karnataka Board SSLC Result 2024 की घोषणा सुबह 10:30 बजे हो गई है। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट kseab.kar.nic.in और karresults.nic.in पर जारी हुआ है। छात्र यहां अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

Karnataka Board 10th Result 2024

Photo : Times Now Digital

Karnataka Board SSLC Result 2024 at karresults.nic.in: कर्नाटक बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र तैयार हो जाएं। आज यानी 9 मई 2024 को कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (KSEAB) की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कर्नाटक बोर्ड सेकेंडरी स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट यानी Karnataka Board SSLC Result 2024 की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट kseab.kar.nic.in और karresults.nic.in पर होगी। रिजल्ट सुबह 10:30 बजे ही जारी हुआ है।

कर्नाटक बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बता दें कि कर्नाटक बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 8 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। सभी का रिजल्ट एक साथ जारी होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से मार्कशीट चेक कर सकते हैं।

Karnataka Board SSLC Result 2024 इन स्टेप्स से करें चेक

स्टेप 1: कर्नाटक बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट kseab.kar.nic.in या karresults.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर Karnataka SSLC Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब रोल नंबर और डेट ऑफ दर्ज कर सबमिट करें।

स्टेप 4: रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

स्टेप 5: मार्कशीट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Karnataka Board 10th Result 2024 Websites

Karnataka SSLC 10th Result Digilocker पर करें चेक

कर्नाटक बोर्ड एसएसएलसी की परीक्षाएं 25 मार्च को शुरू हुई और 6 अप्रैल, 2024 को समाप्त हुई थीं। जेटीएस छात्रों के लिए व्यावहारिक और मौखिक परीक्षा 8 अप्रैल, 2024 को आयोजित की गई। कर्नाटक राज्य में 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए लगभग 8 लाख छात्र शामिल हुए थे। सभी छात्रों का रिजल्ट एक साथ जारी होगा।

रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट के क्रैश होने की संभावना है। ऐसे में छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा Digilocker पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। डिजिलॉकर पर कर्नाटक बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों की मार्कशीट यहां आसानी से मिल जाएगी।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article