एजुकेशन

Kolkata Rains: कोलकाता में भारी बारिश से आफत, शिक्षा मंत्री ने दिए स्कूल बंद रखने के आदेश

Kolkata Rainfall News: कोलकाता में भारी बारिश के चलते राज्य में स्कूलों को बंद करने की घोषणा की गई है। शिक्षा मंत्री ने इस संबंध में जानकारी साझा की। Bratya Basu (ब्रत्या बासु) ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के सभी सरकारी स्कूल और संस्थान आज यानी 25 सितंबर को बंद रखे जाएंगे। एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये उन्होंने ये जानकारी दी।

Image

Kolkata Rains (Twitter)

West Bengal School Closed: पश्चिम बंगाल में बाढ़ और भारी बारिश ने हाहाकार मचा रखा है। राज्य में बारिश ने भीषण तबाही भी मचाई। बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही इस बारिश के चलते कई जगह दुर्घटनाएं भी हुई हैं। कई जगहों पर भारी बारिश ने जलभराव की स्थिति भी पैदा कर दी है। ऐसे में राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बासु ने 25 सितंबर को राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों को बंद रखे जाने का फैसला लिया है।

क्या बोले शिक्षा मंत्री?

शिक्षा मंत्री ने ये जानकारी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी। उन्होंने कहा कि राज्य में अभूतपूर्व आपदा जैसे हालात को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थान बंद रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और गैर शिक्षण कर्मचारियों को जरूरी कामों को पूरा करने के लिए घर से काम करने की सलाह दी जाती है। उन्होंने बताया कि छात्रों और शिक्षकों को राहत देने के लिए ये फैसला लिया गया है। वहीं उन्होंने राज्यवासियों को दुर्गा पूजा की भी बधाई दी है। इसके साथ ही मंत्री ने बाढ़ और बारिश से हुई आपदा में मारे जाने वाले लोगों और उनके परिवारों के प्रति सहानुभूति भी जताई।

CM ने की थी अपील

ये फैसला सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों के लिए लिया गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित स्कूलों के अलावा ये फैसला 12वीं तक के सभी स्कूलों के लिए मान्य होगा। इससे पहले राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जगह-जगह जलभराव को ध्यान में रखते हुए सभी छात्रों से सावधानी बरतने की अपील की थी।

कोलकाता ने बारिश से हाल बेहाल

बताते चलें कि भारी बारिश के बाद कोलकाता का सबसे बुरा हाल हुआ है। यहां के ज्यादातर हिस्से जलमग्न हो गए हैं। यात्रियों को मेट्रो सेवाएं लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले ममता बनर्जी ने पहाड़ी क्षेत्रों को छोड़कर सरकारी सहायता वाले और सरकारी स्कूलों के लिए अवकाश की घोषणा की थी।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!