Karnataka SSLC 10th Supplementary Result 2023 Date and Time: कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड, केएसईईबी 10वीं परिणाम 2023 जारी करने के लिए तैयार है, रिपोर्ट के अनुसार, इन रिजल्ट को आज 28 जून को जारी किया जाएगा, एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इन्हें sslc.karnataka.gov.in से देखा व डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि कर्नाटक सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट रिजल्ट देखने के लिए इस पेज पर भी लिंक को शेयर किया जाएगा।
Karnataka SSLC Supplementary Result 2023: Where to Check
- karresults.nic.in
- sslc.karnataka.gov.in
कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा के परिणाम जैसे ही घोषित होंगे, इन्हें रिजल्ट लिंक के साथ इस पेज पर अपडेट किया जाएगा, बता दें, 12 से 19 जून तक कर्नाटक एसएसएलसी सप्लीमेंट्री परीक्षा 2023 का आयोजन किया गया था। जो उम्मीदवार कर्नाटक एसएसएलसी बोर्ड मुख्य परीक्षा 2023 (Karnataka SSLC Exam 2023) में असफल रहे थे, उन्हें अपने स्कोर में सुधार करने के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा देने की जरूरत होती है।
Karnataka SSLC Board Exam Result 2023: 83.89 प्रतिशत था बोर्ड का रिजल्ट
कर्नाटक एसएसएलसी वार्षिक परीक्षा परिणाम 2023 की घोषणा 8 मई को की गई थी। इस वर्ष कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 83.89 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे। कर्नाटक एसएसएलसी सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के लिए पंजीकरण 15 मई तक किए गए थे।
