Karnataka PUC 2nd Year Results 2023 on pue.karnataka.gov.in, karresults.nic.in, kseeb.kar.nic.in, pue.kar.nic.in: कर्नाटक पीयूसी रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड ने कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 21 अप्रैल को जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई लिंक के जरिए भी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि बोर्ड ने रिजल्ट के साथ ही टॉपर लिस्ट भी जारी किया है।
Direct Link - Karnataka PUC 2nd Year Results 2023
Karnataka PUC 2nd Year Results 2023: एसएमएस पर चेक करें रिजल्ट
कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा का आयोजन 9 मार्च से 29 मार्च तक विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। ध्यान रहे कि परीक्षा में सफल होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक ले आना जरूरी है। बता दें कि रिजल्ट 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया गया है। वहीं, इसकी लिंक वेबसाइट पर 11 बजे एक्टिव की गई। स्टूडेंट्स वेबसाइट के अलावा एसएमएस पर भी अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए KAR12REGISTRATION NUMBER टाइप करके 56263 पर भेजना होगा।
How to download Karnataka PUC 2nd Year Results 2023
- आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in या pue.kar.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद Karnataka PUC II Result 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Karnataka 2nd PUC Results 2023: इतने स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल 5716 कॉलेजों से 7.27 लाख से अधिक स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें, साइंस स्ट्रीम से 2,44,129 स्टूडेंट्स ने भाग लिया। जबकि, कॉमर्स स्ट्रीम से 2,47,269 और आर्ट्स स्ट्रीम से 2,34,815 स्टूडेंट्स ने एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था।
