LIVE

Karnataka 2nd PUC Results 2023, Pue.karnataka.gov.in: कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट जारी, इन स्टूडेंट्स को मिलेगा दूसरा मौका

Karnataka 2nd PUC Results 2023, Pue.karnataka.gov.in: कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट जारी, इन स्टूडेंट्स को मिलेगा दूसरा मौका

Karnataka 2nd PUC Results 2023, Pue.karnataka.gov.in: कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट जारी, इन स्टूडेंट्स को मिलेगा दूसरा मौका

Karnataka PUC 2nd Year Results 2023 on pue.karnataka.gov.in, karresults.nic.in, kseeb.kar.nic.in LIVE: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परिणाम 2023 जारी कर दिया है। इन रिजल्ट्स को आज सुबह में 10 बजे तक जारी किया गया है, परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स pue.karnataka.gov.in, karresults.nic.in, kseeb.kar.nic.in पर नतीजे देख सकते हैं।

Karnataka 2nd PUC Result Direct Link | Karnataka PUC 2nd Marksheet Link

बता दें, Karnataka School Examination and Assessment Board ने कल यानी 20 अप्रेल को ही रिजल्ट की डेट व टाइम की घोषणा कर दी थी, जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया है, वे यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें, Karnataka 2nd PUC Result 2023 फर्स्ट हाफ में सुबह 10 बजे जारी किया गया। हालांकि, वेबसाइट पर रिजल्ट लिंंक 11 बजे एक्टिव की गई।

Karnataka 2nd PUC Results 2023 OUT! Check Marks

APR 21, 2023 15:44 IST

Karnataka 2nd PUC Results 2023 LIVE - कितने लड़के और लड़कियां परीक्षा में शामिल

कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा में 7,02,067 स्टूडेंट्स शामिल हुए। जिसमें लड़कों की संख्या 3,49,901 और लड़कियों की 3,52,166 रही। बता दें कि इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 80.25% और लड़कों का 69.05% दर्ज किया गया है।
APR 21, 2023 15:22 IST

Karnataka 2nd PUC Results 2023 LIVE - साइंस स्ट्रीम में 85.71 फीसदी स्टूडेंट्स पास

कर्नाटक द्वितीय पीयूसी साइंस स्ट्रीम की परीक्षा में 2,41,616 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें 2,07,087 स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। बता दें कि इस साल साइंस का पास प्रतिशत 85.71% दर्ज किया गया है।
APR 21, 2023 15:03 IST

Karnataka 2nd PUC Results 2023 LIVE - कॉमर्स में इतने स्टूडेंट्स पास

कर्नाटक द्वितीय पीयूसी कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा में 2,40,146 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें 1,82,246 स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। बता दें कि इस साल कॉमर्स का पास प्रतिशत 75.89% दर्ज किया गया है।
APR 21, 2023 14:44 IST

Karnataka 2nd PUC Results 2023 LIVE - 61.22% रहा आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत

कर्नाटक द्वितीय पीयूसी आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा में 2,20,305 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें 1,34,876 स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। बता दें कि इस साल आर्ट्स का पास प्रतिशत 61.22% दर्ज किया गया है।
APR 21, 2023 14:24 IST

Karnataka 2nd PUC Result 2023 LIVE - 15 अप्रैल तक हुआ मूल्यांकन का काम

कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा के मूल्यांकन का काम 5 अप्रैल से 15 अप्रैल 2023 तक 65 केंद्रों पर पूरा किया गया। बता दें कि कुल 23606 परीक्षको ने इस प्रक्रिया में हिस्सा लिया। वहीं, आज बोर्ड ने परीक्षा के नतीजे भी जारी कर दिए हैं।
APR 21, 2023 14:16 IST

Karnataka 2nd PUC Result 2023 LIVE - स्पलीमेंट्री एग्जाम के लिए आज से करें आवेदन

कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अगर आपने एक यो दो विषय में 35 प्रतिशत से कम अंक हासिल किए हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर स्पलीमेंट्री परीक्षा के लिए आज से आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि बिना फाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अप्रैल है। वहीं, फाइन के साथ आवेदन करने के लिए 27 अप्रैल से 2 मई तक का समय दिया जाएगा।
APR 21, 2023 13:52 IST

Karnataka 2nd PUC Result 2023 LIVE - कर्नाटक द्वितीय पीयूसी के टॉपर

कॉमर्स - अनन्यासाइंस - एसएम कौशिकआर्ट्स - तबस्सुम शेख
APR 21, 2023 13:24 IST

Karnataka 2nd PUC Result 2023 LIVE - अनन्या ने हासिल किए पूरे 600 अंक

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस साल कॉमर्स स्ट्रीम की छात्रा अनन्या ने पूरे 600 अंकों के साथ कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा में टॉप किया है। बता दें कि अनन्या दक्षिण कन्नड़ क्षेत्र से ताल्लुक रखती हैं।
APR 21, 2023 12:56 IST

Karnataka 2nd PUC Result 2023 LIVE - 7.27 लाख में से 5.24 लाख स्टूडेंट्स सफल

कर्नाटक द्वितीय पीयूसी का पास प्रतिशत 74.67% दर्ज किया गया है। बता दें कि इस साल परीक्षा के लिए 7,27,923 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें से 7,02,067 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए और 5,24,209 को सफल घोषित किया गया।
APR 21, 2023 12:28 IST

Karnataka 2nd PUC Result 2023 LIVE - साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत

कर्नाटक द्वितीय पीयूसी साइंस स्ट्रीम की परीक्षा में इस साल 2,41,616 स्टूडेंट्स शामिल हुए। जिसमें से 2,07,087 स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया है। बता दें कि साइंस का पास प्रतिशत 85.71% दर्ज किया गया है।
APR 21, 2023 12:24 IST

Karnataka 2nd PUC Result 2023 LIVE - इन स्टेप्स पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in या pue.kar.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद Karnataka PUC II Result 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर रजिस्ट्रेशन नंबर सबित अन्य जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
APR 21, 2023 12:09 IST

Karnataka 2nd PUC Result 2023 LIVE - पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी

कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। ध्यान रहे कि कि एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।
APR 21, 2023 12:06 IST

Karnataka 2nd PUC Result 2023 LIVE - कब मिलेगी मार्कशीट

कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट के लिए कुछ दिन का इंतजार करना होगा क्योंकि यह संबंधित स्कूल से वितरित की जाएगी।
APR 21, 2023 12:01 IST

Karnataka 2nd PUC Result 2023 LIVE - वेबसाइट क्रैश होने पर यहां चेक करें रिजल्ट

स्टूडेंट्स वेबसाइट के अलावा एसएमएस पर भी नतीजे देख सकते हैं। । इसके लिए KAR12REGISTRATION NUMBER टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। जिसके बाद रिजल्ट आपकी मोबाइस स्क्रीन पर आ जाएगा।
APR 21, 2023 11:51 IST

Karnataka 2nd PUC Result 2023 LIVE - ग्रामीण स्कूलों का पास प्रतिशत अधिक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्रामीण स्कूलों से आने वाले कुल स्टूडेंट्स में से 74.79% उत्तीर्ण हुए। जबकि 74.63% शहरी स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए।
APR 21, 2023 11:42 IST

Karnataka PUC 2nd Result 2023 LIVE - जिलावार पास प्रतिशत

कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट की घोषणा आज कर दी गई है। बता दें कि इस साल दक्षिण कन्नड़ को पहला स्थान (95.33%), उडुपी को दूसरा स्थान (95.24%), कोडगी को तीसरा स्थान (90.55%) और यादगिरी (78.97%) को अंतिम स्थान मिला।
APR 21, 2023 11:48 IST

Karnataka 2nd PUC Result 2023 LIVE - किस स्ट्रीम में किसने किया टॉप

  • कॉमर्स - अनन्या
  • साइंस - एसएम कौशिक
  • आर्ट्स - तबस्सुम शेख
APR 21, 2023 11:33 IST

Karnataka PUC 2nd Result 2023 LIVE - पुर्नमूल्यांकन के लिए 3 मई से करें आवेदन

कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा का रिजल्ट आज 21 अप्रैल को जारी कर दिया गया है। यदि स्टूडेंट्स अपने नंबर से संतुष्ट नही हैं तो वह पुर्नमूल्यांकन के लिए 3 मई से 8 मई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि प्रत्येक विषय के लिए 1670 रुपए शुल्क जमा करना होगा।
APR 21, 2023 11:28 IST

Karnataka PUC 2nd Result 2023 LIVE - रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए चेक करें रिजल्ट

Karnataka 2nd PUC Result Direct Link
APR 21, 2023 11:20 IST

Karnataka 2nd PUC Result 2023 LIVE - वेबसाइट पर जारी हुए नतीजे

Karnataka 2nd PUC Result 2023 LIVE - वेबसाइट पर जारी हुए नतीजे
कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकते हैं।