एजुकेशन

July School Holidays 2025: जुलाई में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, शुरुआती 15 दिन में इतनी छुट्टियां

July School Holidays 2025, Delhi, UP, Bihar School Holidays In July 2025: मई जून में गर्मी की छुट्टियों के बाद जुलाई में स्कूल की छुट्टियां कम (July School Holidays) होती हैं। इस बीच छात्र लगातार सर्च कर रहे हैं कि जुलाई महीने में स्कूल में कब और कितने दिन की छुट्टी रहेगी। यहां आप दिल्ली, यूपी, बिहार स्कूल हॉलिडे लिस्ट 2025 जान सकते हैं।

Image

July School Holidays 2025: जुलाई में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

July School Holidays 2025, Delhi, UP, Bihar School Holidays In July 2025: जून के बाद जुलाई माह की शुरुआत हो (July School Holidays) गई है। मई-जून में समर वेकेशन के बाद अधिकतर छात्रों का स्कूल जाने का मन नहीं (Delhi School Holidays 2025) करता है। वहीं जुलाई में कोई त्योहार ना होने के कारण इस महीने अन्य महीनों की तुलना में छुट्टियां भी थोड़ी कम होती हैं। इस बीच छात्र लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं कि जुलाई महीने में स्कूल में कब और कितने दिन तक छुट्टियां रहेंगी।

बता दें भारत के प्रत्येक राज्य के स्कूलों का अपना अलग-अलग हॉलिडे कैलेंडर होता है। छुट्टियां क्षेत्र और स्कूल के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि जुलाई में कब कब स्कूल बंद रहेंगे।

July School Holidays 2025

July School Holidays 2025

July School Holidays 2025: जुलाई माह में चार रविवार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जुलाई 2025 में चार रविवार हैं। रविवार को स्कूलों में अनिवार्य रूप से छुट्टी रहती है।

  • 6 जुलाई - पहला रविवार
  • 13 जुलाई - दूसरा रविवार
  • 20 जुलाई - तीसरा रविवार
  • 27 जुलाई - चौथा रविवार

School Holidays In July 2025

इसके अलावा 6 या 7 जुलाई को मुहर्रम की छुट्टी हो सकती है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली और पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों के स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर में मुहर्रम की छुट्टी रहती है।

July School Holidays 2025

July School Holidays 2025

July School Holidays: गुरु पूर्णिमा - 10 जुलाई

बता दें गुरु पूर्णिमा पर राष्ट्रीय अवकाश नहीं रहती है। हालांकि महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों के कुछ स्कूलों में इस दिन अवकाश रहता है या फिर कुछ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। यह छुट्टी स्कूल पर निर्भर करती है।

दूसरा शनिवार - 12 जुलाई

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत कुछ राज्यों के अधिकतर स्कूलों में सेकेंड सेटरडे को स्कूल, कॉलेज व अन्य सरकारी संस्थानों में अवकाश रहता है।

School Holidays In July: इन राज्यों में मॉनसून ब्रेक की संभावना

इसके अलावा केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टियां घोषित की जा सकती हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जैसे इलाकों में 20 जुलाई से मॉनसून ब्रेक की संभावना है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article