एजुकेशन

JSSC CGL Result 2024: जारी होने जा रहा झारखंड सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट, एक क्लिक से ऐसे करें डाउनलोड

JSSC CGL Result 2024 Release Date: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in से जेएसएससी सीजीएल रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

JSSC CGL Result 2024

JSSC CGL Result 2024 Release Date: जेएसएससी सीजीएल एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (नियमित व बैकलॉग) का रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी जेएसएससी सीजीएल रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

JSSC CGL Exam 2024: सितंबर में हुई थी परीक्षा

जेएसएससी सीजीएल एग्जाम का आयोजन 21 सितंबर और 22 सितंबर 2024 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 26 सितंबर को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 28 सितंबर तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया। इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद 18 अक्टूबर को फाइनल आंसर-की जारी की गई। अब अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

JSSC CGL Result 2024: कब तक आएगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो झारखंड सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट अगले सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबस पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही झारखंड सीजीएल रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download JSSC CGL Result 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीजीएल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

JSSC CGL Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में 2017 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article