एजुकेशन

JPSC PCS Exam 2024: झारखंड पीसीएस के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जानें किस शहर में कब होगी परीक्षा

JPSC Prelims slip released: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) की तरफ से स्टेट सिविल सर्विस परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी हो गया है। झारखंड पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 16 मार्च और 17 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर एग्जाम सेंटर की डिटेल्स देख सकते हैं।

Image

Jharkhand PCS एग्जाम के लिए सिटी स्लिप जारी

Photo : iStock

Jharkhand PCS Exam City Slip 2024 released: झारखंड में स्टेट सिविल सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) की तरफ से स्टेट सिविल सर्विस परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी हो गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस साल पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं वो JPSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर एग्जाम सेंटर की डिटेल्स देख सकते हैं।

झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 29 फरवरी 2024 तक का समय दिया गया था। अब इस वैकेंसी के लिए परीक्षा 16 मार्च और 17 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी। प्रीलिम्स एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 12 मार्च 2024 को जारी होगा। सिटी स्लिप चेक करने का तरीका नीचे देख सकते हैं।

JPSC PCS City Slip ऐसे चेक करें

  • एग्जाम सिटी स्लिप चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Notices के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद JPSC PCS Exam 2024 City Slip Released के लिंक पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से सिटी स्लिप चेक करें।
  • एग्जाम सेंटर का पता चेक करने के बाद सिटी स्लिप प्रिंट लेकर रख सकते हैं।

एडमिट कार्ड कहां मिलेगा?

झारखंड कंबाइंड सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 मार्च 2024 का जारी होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाना होगा। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 342 पदों पर भर्तियां होंगी।

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

झारखंड पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं, दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक ली जाएगी। एग्जाम से जुड़ी किसी भी हेल्प के लिए कैंडिडेट्स हेल्पलाइन नंबर 9431301419, 9431301636 या 8956622450 पर संपर्क कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article