एजुकेशन

JoSAA 2024 Counseling: कितनी है जोसा काउंसलिंग की फीस, देखें कौन से IITs, NITs और IIITs में होगा एडमिशन

IITs NITs and IIITs Admission 2024: जेईई एडवांस्ड रिजल्ट के बाद अब टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए JoSAA Counselling की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके माध्यम से टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NITs) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फोर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी (IIITs) में एडमिशन होगा।

Image

जोसा काउंसलिंग 2024

Photo : Times Now Digital

IITs NITs and IIITs Admission 2024: देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया जारी है। JEE मेन्स और जेईई एडवांस्ड रिजल्ट के बाद JoSAA Counselling में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को JoSAA Counselling की ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाना होगा। जोसा काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन से पहले देश के टॉप IITs, NITs और IIITs के बारे में जान लें। साथ ही जोसा काउंसलिंग में सेलेक्ट होने के बाद कैंडिडेट्स को सीट स्वीकर करने के लिए कितनी फीस देनी होगी ये जरूर जान लें।

JoSAA Counselling 2024: क्या है जोसा काउंसलिंग?

टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NITs) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फोर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी (IIITs) में एडमिशन के लिए जोसा काउंसलिंग का आयोजन होता है। जेईई एडवांस्ड के रिजल्ट के बाद इसका आयोजन सीट अलॉटमेंट के लिए होता है। इसमें JEE Advanced Score के आधार पर टॉप कॉलेजों में दाखिला दिया जाता है।

Top Engineering College के नाम

संस्थानकॉलेज के नाम
IITsआईआईटी भुवनेश्वर, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी मंडी, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी इंदौर, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी जोधपुर, आईआईटी कानपुर, आईआईटी मद्रास, आईआईटी गांधीनगर, आईआईटी पटना, आईआईटी रूड़की, आईआईएसएम धनबाद, आईआईटी रोपड़, आईआईटी बीएचयू वाराणसी, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी भिलाई, आईआईटी गोवा, आईआईटी पलक्कड़, आईआईटी तिरुपति, आईआईटी जम्मू, आईआईटी धारवाड़, आईआईटी मद्रास
NITsएनआईटी जालंधर, एनआईटी भोपाल, एमएनएनआईटी इलाहाबाद, एनआईटी अगरतला, एनआईटी कालीकट, एनआईटी दिल्ली, एनआईटी दुर्गापुर, एनआईटी गोवा, एनआईटी हमीरपुर, एनआईटी सुरथकल, एनआईटी मेघालय, एनआईटी नागालैंड, एनआईटी पटना, एनआईटी पुडुचेरी, एनआईटी रायपुर, एनआईटी सिक्किम, एनआईटी अरुणाचल प्रदेश, एनआईटी जमशेदपुर, एनआईटी कुरूक्षेत्र, एनआईटी मणिपुर, एनआईटी मिजोरम, एनआईटी राउरकेला, एनआईटी सिलचर, एनआईटी श्रीनगर, एनआईटी तिरुचिरापल्ली, एनआईटी उत्तराखंड, एनआईटी सूरत, एनआईटी नागपुर, एनआईटी आंध्र प्रदेश, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी शिबपुर
IIITsIIIT ग्वालियर, IIIT कोटा, IIIT गुवाहाटी, IIIT कल्याण WB, IIIT सोनीपत, IIIT ऊना, IIIT श्री सिटी चित्तूर, IIIT वडोदरा, IIIT इलाहाबाद, IIIT कांचीपुरम, IIIT जबलपुर, IIIT मणिपुर, IIIT तिरुचिरापल्ली, IIIT लखनऊ, IIIT दरवाड, IIIT कोट्टायम , IIIT रांची, IIIT नागपुर, IIIT पुणे, IIIT भागलपुर, IIIT भोपाल, IIIT सूरत, IIIT अगरतला, IIIT रायचूर, IIIT कैंपस दीव

JoSAA Counselling में कितनी है फीस?

जोसा काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन के बाद सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होगा। सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कई राउंड में जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद जिन छात्रों का नाम सीट अलॉटमेंट में होगा उन्हें सीट स्वीकार करने के लिए Seat Acceptance Fees जमा करना होगा। बता दें कि जनरल और ओबीसी कैटेगरी छात्रों के लिए JoSAA Seat Acceptance Fees 35,000 रुपये है। वहीं, SC-ST और दिव्यांग वर्ग के लिए फीस 17,500 रुपये है। फीस का भुगतान ऑनलाइन डेबिट या क्रैडिट कार्ड और नेट बैंकिंग से कर सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article