JNVST 2024 Admission: जवाहरनवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण करने का आखिरी मौका है, नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने इच्छुक उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए अतिरिक्ति मौका दिया है, इसके अनुसार, उम्मीदवार अब 25 अगस्त, 2023 तक फॉर्म भरकर जमा कर सकेंगे।
करेक्शन विंडो के खुलने का समय बढ़ाया गया
NVS ने करेक्शन विंडो के भी खुलने की समय सीमा बढ़ा दी है, यानी जिन्हें अपने फॉर्म में कुछ करेक्शन की जरूरत लगती है, उनके पास भी ऐसा करने के लिए अतिरिक्त मौका होगा। बता दें, करेक्शन विंडो के माध्यम से आप लिंग, क्षेत्र, श्रेणी, विकलांगता जैसी जानकारी में तब्दीली कर सकते हैं। फॉर्म जमा करने के अगले दो दिनों तक ही आप करेक्शन विंडो पर जाकर बदलाव कर सकेंगे।
JNVST Class VI Admission Form 2023-24 के आवेदन के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट - navodaya.gov.in पर जाना होगा। योग्य उम्मीदवार जेएनवीएसटी 2024 आवेदन जमा करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर भी जा सकते हैं।
जेएनवीएसटी कक्षा छह प्रवेश 2024 के लिए ऐसे करें आवेदन
- उपर दी गई वेबसाइट पर जाएं।
- जेएनवीएसटी 2024 प्रवेश लिंक पर क्लिक करें
- अब यहां आवश्यक विवरण दर्ज करें, और दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें और फाइनल सबमिशन लिंक पर क्लिक करें
एनवीएस में एडमिशन कैसे होता है?
जेएनवीएसटी 2024 आवेदन भरते समय उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए
उम्मीदवार की तस्वीर और हस्ताक्षर की कॉपी, माता-पिता के हस्ताक्षर की कॉपी,माता-पिता और उम्मीदवार द्वारा हस्ताक्षरित और स्कूल प्रमुख द्वारा सत्यापित प्रमाणपत्र, आधार नंबर, और यदि आधार नंबर नहीं है तो सरकारी प्राधिकारी द्वारा माता-पिता का निवास प्रमाण पत्र
