JKSSB SI Admit Card 2024, JKSSB SI Exam 2024: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने सब इंस्पेक्टर परीक्षा (JKSSB SI Exam 2024) का एडमिट कार्ड आज यानी 4 मार्च को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए ईमेल आईडी और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
JKSSB SI Exam 2024 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा
जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड द्वारा सब इंस्पेक्टर एग्जाम का आयोजन 10 मार्च को किया जाएगा। इस परीक्षा में जनरल इंग्लिश, जनरल नॉलेज, जनरल साइंस, मेंटल एबिलिटी और कंप्यूटर से कुल 120 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 1/4 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
JKSSB SI Admit Card 2024: जारी हुआ एडमिट कार्ड
बोर्ड द्वारा सब इंस्पेक्टर एग्जाम का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download JKSSB SI Admit Card 2024
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।
- फिर सब इंस्पेक्टर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
JKSSB SI Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से सब इंस्पेक्टर के कुल 62 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
