एजुकेशन

RRB Station Master Recruitment 2026: आज आवेदन का आखिरी मौका, 1215 की जगह 1265 पदों पर होगी भर्ती

RRB Station Master Recruitment 2026 Last Date: रेलवे की स्टेशन मास्टर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज बंद हो रही है, अगर आप भी इच्छुक हैं, तो बिना देर किए फटाफट rrbapply.gov.in से अप्लाई करें।

Image

रेलवे में स्टेशन मास्टर भर्ती 2026 (Image - rrbapply.gov.in)

RRB Station Master Recruitment 2026 Last Date Today: रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की स्टेशन मास्टर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 नवंबर को बंद हो जाएगी। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों के पास फॉर्म भरने के लिए आज आखिरी मौका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की खास बात यह है कि पदों की संख्या बढ़ा दी गई है। पहले 1215 पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन अब कुल वैकेंसी 1265 कर दी गई हैं।

RRB Station Master Recruitment 2026 Qualification

स्टेशन मास्टर पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या इसके बराबर की योग्यता जरूरी है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 20 से 33 साल के बीच होनी चाहिए।

RRB Station Master Recruitment 2026 Notification के अनुसार, सामान्य वर्ग के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये रखा गया है। वहीं महिला, ट्रांसजेंडर, पूर्व सैनिक, SC, ST, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EBC) के उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा।

भर्ती से जुड़ी जानकारीतारीख/विवरण
आवेदन की आखिरी तारीख25 नवंबर 2026
फीस जमा करने की आखिरी तारीख27 नवंबर 2026
फॉर्म में सुधार शुरू28 नवंबर 2026
फॉर्म सुधार की आखिरी तारीख7 दिसंबर 2026
कुल पद1265
आयु सीमा20 से 33 साल
शैक्षणिक योग्यताग्रेजुएशन

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी। इसके बाद कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी।

CBT में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे और परीक्षा के लिए 120 मिनट मिलेंगे। गलत जवाब देने पर एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे। इस परीक्षा के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को CBAT के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म RRB Station Master Recruitment 2026 Apply Online

1. वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।

2. RRB Station Master Recruitment 2026 लिंक खोलें।

3. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।

4. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।

5. निर्धारित शुल्क जमा करें और पेज डाउनलोड कर लें।

उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन 'RRB Station Master Recruitment 2026 Notification Pdf' ध्यान से पढ़ लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article