एजुकेशन

JKBOSE Class 12th Result 2025: जारी हुआ जेके बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें डाउनलोड

JKBOSE Class 12th Result 2025 declared at jkbose.nic.in: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से जेके बोर्ड रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

JKBOSE Class 12th Result 2025

JKBOSE Class 12th Result 2025 declared at jkbose.nic.in: जेके बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 30 अप्रैल को जारी कर दिया गया है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी,वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी जेके बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

JKBOSE Class 12th Result 2025: ऐसा रहा 12वीं रिजल्ट

इस साल सॉफ्ट जोन के लिए जेके बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 17 मार्च तक किया गया था। वहीं, हार्ड जोन के लिए ये परीक्षा 20 फरवरी से 24 मार्च तक हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, जेके बोर्ड 12वीं परीक्षा में 1,03,308 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें से 77,311 स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया है। जेके बोर्ड 12वीं का कुल पास पास प्रतिशत 74.8 फीसदी दर्ज किया गया है। जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 77.72 फीसदी और लड़कों को 71.95 फीसदी है।

How to download JKBOSE 12th Result 2025

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जेके बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

JK Board Class 12th Result 2025: डाउनलोड करें मार्कशीट

जेके बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट कुछ समय बाद संबंधित स्कूल से प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article