एजुकेशन

JKBOSE Class 10th Result 2025 Declared: जारी हुआ जेके बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें मार्क्स

JKBOSE Class 10th Result 2025 Roll Number Wise declared at jkbose.nic.in: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

JKBOSE 10th Result 2025 OUT

JKBOSE Class 10th Result 2025 Roll Number Wise declared at jkbose.nic.in: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 30 अप्रैल को जारी कर दिया गया है। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी,वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in या indiaresults.com पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी जेके बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की आवश्यकता होगी।

JKBOSE Class 10th Result 2025: डाउनलोड करें मार्कशीट

इस साल हार्ड जोन के लिए जेके बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक किया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टे्पस में अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट कुछ समय बाद संबंधित स्कूल की तरफ से प्रदान की जाएगी।

How to download JKBOSE 10th Result 2025

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जेके बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

JKBOSE 10th Class Result 2025: एसएमएस से ऐसे चेक करें रिजल्ट

जेके बोर्ड 10वीं रिजल्ट वेबसाइट के अलावा एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है। 10वीं रिजल्ट के लिए आपको JKBOSE10ROLLNO टाइप करके 567675 पर भेजना होगा। एसएमएस भेजने के कुछ मिनटों बाद ही रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article