एजुकेशन

JKBOSE 10th, 12th Exam Date 2023: जम्मू और कश्मीर बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, जानें कब होगा एग्जाम

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 8, 2023, 07:56 PM IST

JKBOSE 10th, 12th Exam Date 2023: बोर्ड परीक्षाओं का सीजन आ चुका है। ऐसे में सीबीएसई समेत कई राज्यों ने 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी है। इसी तरह जम्मू और कश्मीर बोर्ड ने भी परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है।

Image

JKBOSE Exam Date 2023

Photo : iStock

JKBOSE 10th, 12th Exam Date 2023, Jammu and Kashmir Board Class 10th, 12th Exam Date Sheet 2023: जम्मू और कश्मीर बोर्ड डेटशीट का इंतजार खत्म हो चुका है। जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं परीक्षा के लिए डेटशीट आज जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा का टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से डेटशीट चेक कर सकते हैं।

JKBOSE Exam Date Sheet 2023: कब से शुरू होगी परीक्षा

बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट के अनुसार, सॉफ्ट जोन एरिया के लिए कक्षा 10वीं की परीक्षा 9 मार्च, 11वीं की परीक्षा 6 मार्च और 12वीं की परीक्षा 4 मार्च 2023 से आयोजित की जाएगी। जबकि, हार्ड जोन एरिया के लिए कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 11 अप्रैल, 11वीं की परीक्षा 10 अप्रैल और 12वीं की परीक्षा 8 अप्रैल 2023 से की जाएगी।

How to download JKBOSE 10th, 12th Exam Date Sheet 2023: ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर Notification regarding tentative dates for conduct of Annual Regular,2023 Examinations for Classes 10th/11th/12th के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने डेटशीट का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स 10वीं और 12वीं डेटशीट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
JKBOSE 10th, 12th Exam Date Sheet 2023: Direct Link

JKBOSE Board Exam Time Table 2023: ध्यान रखें यह बात

ध्यान रहे कि बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट टेंटेटिव है। जम्मू और कश्मीर बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीख में बदलाव की पूरी संभावना है। परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article