Jharkhand TET Exam 2024 Registration: झारखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी Jharkhand TET के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। झारखंड में टीचिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए एक और मौका है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को JTET Exam 2024 की ऑफिशियल वेबसाइट- jactetportal.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
झारखंड टीईटी 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जुलाई 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 21 अगस्त 2024 तक का समय दिया गया था। अब उम्मीदवार 26 अगस्त 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है। इस एग्जाम में रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
JTET Exam 2024 ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- jactetportal.com पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर Jharkhand Teacher Eligibility Test (JHTET 2024) Online Form के लिंक पर क्लिक करें।
- अब Registration Here के लिंक पर जाएं।
- इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Jharkhand TET Exam 2024 Registration यहां डायरेक्ट लिंक से करें।
Jharkhand TET 2024: एग्जाम पैटर्न
झारखंड टीईटी परीक्षा में आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 60 फीसदी अंक होना जरूरी है। इसके अलावा हर पेपर में उन्हें कम से कम 40 फीसदी अंक लाने की जरूरत हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
कैंडिडेट्स ध्यान दें कि झारखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2024 में परीक्षा OMR Sheet पर होगी। इसके लिए 150 मिनट यानी ढाई घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा में सभी विषयों के प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे। खास बात यह है कि इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
