एजुकेशन

Jharkhand Polytechnic Result 2026: झारखंड पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2026 जारी, 7 अगस्त से शुरू होगी काउंसलिंग, जानें आगे की प्रक्रिया

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर से इन्हें चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Jharkhand Polytechnic Result 2026

Jharkhand Polytechnic Result 2026 PDF: झारखंड पॉलिटेक्निक में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। रिजल्ट जारी होने के साथ ही अब दाखिले की अगली प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही है। परीक्षा में सफल उम्मीदवार 7 अगस्त 2026 से शुरू होने वाली काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे। इसलिए जिन छात्रों का चयन हुआ है, उन्हें समय पर काउंसलिंग की सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

Jharkhand Polytechnic ka Result 2026 कैसे देखें?

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें। इसके बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट रख लें।

स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?

स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, जन्मतिथि, श्रेणी, लिंग, अभिभावक का नाम, परीक्षा का नाम, प्राप्त अंक, रैंक, क्वालिफाइंग स्टेटस और काउंसलिंग से जुड़े जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें। अगर किसी तरह की गलती दिखाई दे, तो तुरंत बोर्ड से संपर्क करें।

7 अगस्त से शुरू होगी काउंसलिंग

रिजल्ट के बाद अब काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद काउंसलिंग फीस जमा करनी होगी और अपनी पसंद के कॉलेज व ब्रांच का चयन करना होगा। फिर सीट अलॉटमेंट होगा, जिसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन, प्रवेश शुल्क जमा करना और आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। जो उम्मीदवार सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करेंगे, उन्हें झारखंड के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।

इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री का रिजल्ट भी जारी

JCECEB ने इंजीनियरिंग प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (लेटरल एंट्री) 2026 का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के "Result" सेक्शन में जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। बोर्ड ने बताया कि रिजल्ट जारी करने से पहले सभी आपत्तियों की जांच विशेषज्ञों से कराई गई और संशोधित फाइनल आंसर-की के आधार पर ही परिणाम तैयार किया गया है। इससे पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया गया है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article