एजुकेशन

Jharkhand Board Exam 2025: टलीं झारखंड बोर्ड की 10-12वीं की परीक्षा, अब इस तारीख से शुरू होंगे एग्जाम

Jharkhand Board Exam झारखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तारीख आगे के लिए बढ़ा दी गई हैं। 14 फरवरी से शुरू होने वाली परिक्षाएं अब 4 मार्च से शुरू होंगी।

Image

झारखंड बोर्ड परीक्षा

Jharkhand Board Exam 2025: झारखंड अधिविद्य परिषद (जेएसी) ने घोषणा की कि राज्य सरकार द्वारा ‘शब-ए-बारात’ त्योहार के मौके पर अवकाश अधिसूचित किए जाने के मद्देनजर कक्षा 10वीं और 12वीं की शुक्रवार को होने वाली बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी गई है। जेएसी ने कहा कि अब चार मार्च को ये परीक्षा आयोजित की जाएंगी।

झारखंड में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कक्षा 10 (मैट्रिक) और कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई थीं। इस परीक्षा के लिए 7.84 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है। दसवीं कक्षा के लिए क्षेत्रीय भाषा-खड़िया, खोरठा, कुड़माली, नागपुरी और पंच परगनिया की परीक्षा शुक्रवार के लिए निर्धारित की गई थीं जबकि 12वीं कक्षा के लिए अनिवार्य सामान्य भाषा की परीक्षा होनी थी। जेएसी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ये परीक्षाएं अब चार मार्च को आयोजित की जाएंगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article