एजुकेशन

Jharkhand Board 8th Result 2024: हो गई तैयारी, आने वाला है झारखंड बोर्ड 8वीं का रिजल्ट, इन वेबसाइट्स पर करें चेक

Jharkhand Board 8th Result 2024 Date and Time: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से रिजल्ट किसी भी समय जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र रोल नंबर और स्कूल कोड से मार्कशीट चेक कर सकेंगे। झारखंड बोर्ड 8वीं के रिजल्ट का इंतजार प्रदेश के 6 लाख छात्रों को है। झारखंड बोर्ड 8वीं की परीक्षा मार्च में आयोजित की गई थी। छात्र और उनके माता-पिता अंतिम अंकों का इंतजार कर रहे हैं।

Image

Jharkhand Board 8th Result 2024

Photo : Times Now Digital

Jharkhand Board 8th Result 2024 Date and Time: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के बाद अब छात्रों को 8वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। रिजल्ट जारी करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से रिजल्ट किसी भी समय जारी हो सकता है। Jharkhand Board Class 8th Result 2024 जारी होने के बाद छात्र रोल नंबर और स्कूल कोड से मार्कशीट चेक कर सकेंगे। झारखंड बोर्ड 8वीं के रिजल्ट का इंतजार प्रदेश के 6 लाख छात्रों को है।

झारखंड बोर्ड 8वीं की परीक्षा मार्च में आयोजित की गई थी। छात्र और उनके माता-पिता अंतिम अंकों का इंतजार कर रहे हैं। झारखंड बोर्ड जेएसी 8वीं परिणाम 2024 जल्द ही घोषित करेगा। झारखंड बोर्ड कक्षा 9वीं और 11वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। उम्मीद है कि बोर्ड जेएससी 8वीं का रिजल्ट एक या दो दिन में जारी कर देगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से मार्कशीट चेक कर सकते हैं।

Jharkhand Board 8th Result 2024 Website

  • jac.jharkhand.gov.in
  • jacresults.com
  • jac.nic.in

JAC 8th Result 2024 इन स्टेप्स से करें चेक

स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर Latest Results के ऑप्शन पर जाना होगा।

स्टेप 3: अब Check Jharkhand Board 8th Result 2024 Live के लिंक पर जाएं।

स्टेप 4: अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स जैसे रोल नंबर और स्कूल कोड से लॉगिन करें।

स्टेप 5: इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 6: रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Jharkhand Board 8th Result 2024 by SMS

  • अपने मोबाइल फोन से, टाइप करें: JAC8th <रिजल्ट> <रोल नंबर> <रोल कोड>
  • उदाहरण के लिए: JAC8th RESULT 123456 78901
  • संदेश को 56789 नंबर पर भेजें।
  • आपको अपने रिजल्ट का SMS मिलेगा।

Jharkhand Board 8th पासिंग मार्क्स

प्रत्येक विषय में पास होना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र किसी भी विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने में विफल रहता है, तो उसे असफल माना जाएगा, भले ही उसने कुल मिलाकर 33% से अधिक अंक प्राप्त कर लिए हों। 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रथम श्रेणी में पास माना जाता है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article