एजुकेशन

JEECUP Round 4 Seat Allotment Result 2026 जारी, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस और डाउनलोड करें लेटर

JEECUP Round 4 Seat Allotment Result 2026: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने UP पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2026 के चौथे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट jeecup.admissions.nic.in पर जारी कर दिया है।

Image

JEECUP Round 4 Seat Allotment Result 2026

JEECUP Round 4 Seat Allotment Result 2026: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने UP पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2026 के चौथे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग के राउंड 4 में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक काउंसलिंग पोर्टल jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार इस खबर से अपना सीट अलॉटमेंट लेटर भी डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, राउंड 4 सीट अलॉटमेंट स्पेशल ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया के फेज 2 की शुरुआत है। जिन छात्रों को सीट अलॉट हुई है, उन्हें तय समय के अंदर एडमिशन से जुड़ी सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी। ऐसा नहीं करने पर उनकी सीट रद्द हो सकती है।

उत्तर प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों के वे उम्मीदवार जिन्हें काउंसलिंग के पहले राउंड में सीट नहीं मिली थी, वे भी काउंसलिंग के नियमों के अनुसार इस चरण में शामिल हो सकते हैं।

JEECUP 2026 की कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा 2 जून से 9 जून के बीच आयोजित की गई थी। इसमें 4 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। काउंसिल ने 19 जून को उम्मीदवारों के रैंक कार्ड जारी किए थे।

सीट अलॉट होने के बाद क्या करना होगा?

जिन उम्मीदवारों को राउंड 4 में सीट मिली है, उन्हें 31 जुलाई से 3 अगस्त शाम 5 बजे तक 'फ्रीज' या 'फ्लोट' विकल्प चुनना होगा। फ्रीज (Freeze) विकल्प चुनने का मतलब है कि उम्मीदवार अपनी अलॉट की गई सीट को स्वीकार कर रहा है और आगे सीट अपग्रेड नहीं चाहता। वहीं, फ्लोट (Float) विकल्प चुनने पर उम्मीदवार आगे के राउंड में बेहतर सीट मिलने की संभावना के लिए काउंसलिंग में बना रह सकता है।

इसके बाद उम्मीदवारों को 3,000 रुपये की सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करनी होगी। फीस जमा करने के बाद उम्मीदवार को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए निर्धारित हेल्प सेंटर पर जाना होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद मेरिट और उपलब्ध सीटों के आधार पर उम्मीदवार अपने अलॉट किए गए कॉलेज और कोर्स में एडमिशन कंफर्म कर सकेंगे।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी प्रक्रियाएं तय समय के अंदर पूरी करें। अगर उम्मीदवार फीस जमा नहीं करते हैं, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन नहीं कराते हैं या तय तारीख तक हेल्प सेंटर पर रिपोर्ट नहीं करते हैं, तो उनकी अलॉट की गई सीट रद्द की जा सकती है।

JEECUP Round 4 Seat Allotment Result 2026 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

1. सबसे पहले JEECUP के आधिकारिक काउंसलिंग पोर्टल पर जाएं।

2. होमपेज पर JEECUP Round 4 Seat Allotment Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

3. अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।

4. स्क्रीन पर अपना अलॉट किया गया कॉलेज और ब्रांच चेक करें।

5. सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

उम्मीदवार राउंड 5 के रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए JEECUP के आधिकारिक काउंसलिंग पोर्टल को नियमित रूप से चेक करते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article