एजुकेशन

AFCAT 2 City Intimation Slip 2026 जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड; 8 अगस्त को होगी परीक्षा

IAF ने AFCAT 2 Exam 2026 के लिए 'सिटी इंटिमेशन स्लिप' जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर सिटी स्लिप चेक कर सकते हैं।

Image

Image (afcat.edcil.co.in)

AFCAT 2 City Intimation Slip 2026 Download: भारतीय वायु सेना (IAF) ने AFCAT 2 Exam 2026 के लिए 'सिटी इंटिमेशन स्लिप' जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने AFCAT 2 2026 Application फॉर्म भरा था, वे अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर सिटी स्लिप चेक कर सकते हैं। ध्यान रहे, ये एडमिट कार्ड नहीं है, ये केवल परीक्षा शहर की जानकारी है। इसे एडमिट कार्ड से पहले इसलिए जारी किया जाता है, ताकि उम्मीदवार परीक्षा शहर की जानकारी के आधार पर अपनी यात्रा की तैयारी कर लें।

AFCAT 2 2026 Exam Date

AFCAT 2 परीक्षा का आयोजन 8 अगस्त 2026 को किया जाएगा। AFCAT 2 2026 Exam दो शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

कितनी सीटों पर है मौका

इस भर्ती परीक्षा के जरिए भारतीय वायु सेना की 'फ्लाइंग, ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल और ग्राउंड ड्यूटी नॉन-टेक्निकल' शाखाओं में कुल '379 पदों' पर भर्ती की जाएगी। AFCAT 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया '20 मई से 21 जून 2026' तक चली थी।

उम्मीदवार ध्यान रखें Admit Card 4 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

AFCAT 2 2026 Exam City Steps to Download

इसे डाउनलो करने के लिए स्टेप बाय स्टेप तरीका नहीं है, क्योंकि afcat.edcil.co.in/ पर लिखा है 'AFCAT 02/2026 के सभी उम्मीदवारों के लिए ज़रूरी सूचना! परीक्षा शहर की जानकारी उम्मीदवारों की रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर भेज दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इसे चेक कर लें और उसी के अनुसार यात्रा की ज़रूरी व्यवस्था कर लें। (यह एडमिट कार्ड नहीं है; एडमिट कार्ड अलग से जारी किए जाएंगे)।'

उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट साथ ले जाना होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article