एजुकेशन

JEECUP Admit Card 2024: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड कल होगा जारी, यहां करें डाउनलोड

UP Polytechnic Admission 2024: उत्तर प्रदेश के पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन के लिए JEECUP परीक्षा आयोजित होती है। इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

JEECUP Exam के लिए एडमिट कार्ड

Photo : iStock

UP Polytechnic Exam 2024: यूपी के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। JEECUP 2024 शेड्यूल के अनुसार यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड कल यानी 10 मार्च 2024 को जारी होगा। इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जनवरी 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन के लिए 4 मार्च 2024 तक का समय मिला था। इस प्रवेश परीक्षा के लिए जारी कैलेंडर के अनुसार, एडमिट कार्ड 10 मार्च 2024 को जारी होगा। इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन 16 मार्च से 22 मार्च 2024 के बीच होगा। कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

JEECUP 2024 Admit Card ऐसे डाउनलोड करें

स्टेप 1: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाना होगा।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर Updates के ऑप्शन पर जाएं।

स्टेप 3: अगले पेज पर JEECUP 2024 Exam Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अगले पेज पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 5: एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 6: एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।

एग्जाम डिटेल्स

जेईईसीयूपी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। उम्मीदवारों को यूपी पॉलिटेक्निक 2024 एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी विवरणों की जांच करनी चाहिए। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, परीक्षा केंद्र, जन्म तिथि, फोटोग्राफ और उम्मीदवार के हस्ताक्षर शामिल हैं।

जेईईसीयूपी 2024 परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। इसे पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे और 30 मिनट का समय आवंटित किया जाएगा। प्रश्न पत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे, और परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी दोनों में उपलब्ध होगा। अंकन योजना के संबंध में, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक प्राप्त होंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article