एजुकेशन

JEE Main Topper: कौन है मल्लावरपु आसना, जेईई मेंस रिजल्ट में बनी महिला टॉपर

JEE Main Topper Mallavarapu Aasna: NTA ने जेईई मेंस सेशन 2 का रिजल्ट जारी किया। कुल 26 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया। इस लेख में महिला टॉपर मल्लावरपु आसना की बात की गई है, जो कि तेलंगाना से हैं

Image

कौन है मल्लावरपु आसना, जेईई मेंस रिजल्ट में बनी महिला टॉपर (image - istock)

JEE Main Topper Mallavarapu Aasna: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 11 लाख से ज्यादा छात्रों के लिए JEE Main 2026 के दूसरे (अप्रैल) सेशन का रिजल्ट 20 अप्रैल की शाम को जारी कर दिया। इन रिजल्ट में 26 छात्रों ने 300 में से 300 अंक लाकर इतिहास रच दिया। यानी 26 छात्रों को ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 दी गई है। हालांकि, लड़कियों में टॉपर की बात करें, तो सभी लड़कियों में सबसे अच्छा स्कोर तेलंगाना की मल्लावरपु आसना ने हासिल किया है।

यह परीक्षा प्रमुख संस्थानों में BE और BTech कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित की गई थी।

JEE Main Topper, कैटेगरी वाइज टॉपर

इन रिजल्ट में Mallavarapu Aasna ने 99.99 परसेंटाइल हासिल किया और तेलंगाना से महिला टॉपर बनीं। इनकी ऑल इंडिया रैंक 66 आई है।

  • PwBD श्रेणी में नानाला नागा चैतन्य ने 99.78 परसेंटाइल हासिल किया।
  • ST श्रेणी में, मोकाला शरथ चंद्र ने 99.97 परसेंटाइल स्कोर किया।
  • EWS कैटेगरी में ऋत्विक रेड्डी ऑल इंडिया टॉपर बनकर उभरे।

टॉपर्स ने बताया कैसे की तैयारी

ऋत्विक रेड्डी ने कहा कि उन्होंने IIT में एडमिशन पाने के लक्ष्य के साथ पढ़ाई की। उन्होंने रोजाना करीब 10 घंटे पढ़ाई की। लगातार पढ़ाई करने के बजाय, उन्होंने बीच-बीच में ब्रेक लिया। उन्होंने खेल-कूद, खासकर टेबल टेनिस खेलकर खुद को रिलैक्स किया।

Toppers Tips

एक और टॉप स्कोरर, विवान शरद माहेश्वरी ने कहा कि वह पिछले दो सालों से JEE की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने कहा "आखिरकार, 100 परसेंटाइल स्कोर के साथ मेरा सपना सच हो गया। मेरे कॉलेज फैकल्टी द्वारा दिया गया मार्गदर्शन और स्टडी मटीरियल काफी मददगार रहा। मैं सोशल मीडिया से दूर रहा और कड़ी मेहनत की। स्ट्रेस को मैनेज करने के लिए, मैंने अपने परिवार के साथ समय बिताया। मैंने यह भी पक्का किया कि मैं कुछ समय बाहर बिताऊं और रिलैक्स रहने के लिए गेम्स खेलूं"

तेलंगाना के पांच छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किए, जिनमें मंथा शिवा कामेश ने ऑल इंडिया रैंक 7, साई ऋत्विक रेड्डी ने 14वीं रैंक, विवान शरद माहेश्वरी ने 19वीं रैंक और डी भावितश रेड्डी ने 24वीं रैंक हासिल की। ऋषि प्रेमनाथ ने भी पूरे 100 परसेंटाइल हासिल किए।

JEE Mains Topper

JEE Mains Topper (Image - Istock)

JEE Mains Result Session 2 Top 5 Female Topper: देखें महिलाओं में टॉप 5 टॉपर

मल्लावरपु आसनातेलंगाना 99.9982287
आशी ग्रेवाल हरियाणा 99.9969766
सौम्या गुप्ताराजस्थान 99.9965185
आरोही देशपांडेराजस्थान 99.9965137
देवन्या राणा दिल्ली (एनसीटी)99.9962208

कट-ऑफ में बढ़ोतरी

इस बार सभी कैटेगरी के लिए कटऑफ भी बढ़ी है. JEE Advanced 2026 में शामिल होने के लिए सामान्य श्रेणी के लिए JEE Mains 2026 का कट-ऑफ 93.4123549 है, जबकि 2025 में यह 93.1023262 और 2024 में 93.2362181 था।

  • UR-ALL: 93.4123549 – 100.0000000 (उम्मीदवार: 96,873)
  • UR-PwBD: 0.0023186 – 93.3244144 (उम्मीदवार: 4,391)
  • EWS-ALL: 82.4164528 – 93.4105172 (उम्मीदवार: 25,009)
  • OBC-ALL: 80.9232583 – 93.4105172 (उम्मीदवार: 67,597)
  • SC-ALL: 63.9172792 – 93.4105172 (उम्मीदवार: 37,522)
  • ST-ALL: 52.0174712 – 93.4041748 (उम्मीदवार: 18,790)

JEE Advanced 2026 के लिए क्वालिफाई करने हेतु, उम्मीदवारों को JEE Main 2026 के B.E./B.Tech. पेपर में सफल उम्मीदवारों में से शीर्ष 2,50,000 उम्मीदवारों में रैंक हासिल करनी होगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article