JEE Main Result 2026 How to Download Scorecard: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज दोपहर में जेईई मेन सेशन 2 की फाइनल आंसर की जारी की थी और अब शाम 7.43 बजे रिजल्ट भी जारी कर दिया है। एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिवेट हो गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नतीजे jeemain.nta.nic.in पर देख सकते हैं। एग्जाम में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से चेक कर पाएंगे। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।, जिसके माध्यम से वह देशभर में स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन कर पाएंगे।
जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा कब हुई थी?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 2 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा के सफलतापूर्वक होने के बाद 11 अप्रैल को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी, जिस पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ दिनों का समय दिया गया था। अब एनटीए ने फाइनल आंसर की और रिजल्ट दोनों जारी कर दिए हैं।
कहां जारी होगा JEE Main Result 2026
JEE Main Result 2026 रिजल्ट लिंक jeemain.nta.nic.in पर एक्टिवेट हो गया है। उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड यहां से डाउनलोड कर सकते हैं। सके अलावा रिजल्ट चेक करने के लिए कोई अन्य वेबसाइट नहीं है। उम्मीदवार यहीं से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main 2026 स्कोर कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
- जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर JEE Main 2026 Session 2 Result लिंक पर क्लिक करें।
- अब, अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- उम्मीदवार JEE Main 2026 Scorecard Download करें।
ऊपर दिए गए चरणों से उम्मीदवार आसानी से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
