JEE Mains Admit Card 2024, NTA JEE Mains Hall Ticket 2024: जेईई मेन्स एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम (JEE Mains Session 1 Exam 2024) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी जेईई मेन्स एडमिट कार्ड 2024 प्राप्त कर सकते हैं।
JEE Mains Session 1 Exam 2024: कब होगी परीक्षा
जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम का आयोजन 24 जनवरी से 1 फरवरी तक दो शिफ्ट में किया जाएगा। यह परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
NTA JEE Mains Admit Card 2024: जारी हुआ एडमिट कार्ड
एनटीए जेईई मेन्स एडमिट कार्ड केवल 24 जनवरी 2024 को आयोजित होने वाली बी.आर्क और बी.प्लानिंग परीक्षा के लिए जारी किया गया है। एनटीए ने पहले सूचित किया था कि एडमिट कार्ड वास्तविक परीक्षा से 3 दिन पहले जारी किया जाएगा। ऐसे में अन्य विषय की परीक्षाओं का एडमिट कार्ड अब 24 जनवरी के बाद जारी किया जाएगा।
How to download JEE Mains Admit Card 2024
- जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर जेईई मेन्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Mains Session 1 Hall Ticket 2024: इस बात का रखें ध्यान
यदि किसी अभ्यर्थी को जेईई मेन्स 2024 सेशन 1 (जनवरी 2024) के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई होती है, तो वह 011-40759000 पर संपर्क या jeemain@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
