JEE Mains Admit Card 2024 Download Link: जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 आज jeemain.nta.ac.in पर जारी होने वाला है, हालांकि आधिकाकि साइट पर इन प्रवेश पत्र को जारी करने की तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन जॉइंट एंट्रेंस एग्ज़ामिनेशन (Joint Entrance Examination) परीक्षा से 3 तीन पहले एडमिट कार्ड जारी कर देता है, चूंकि परीक्षा की तारीख 27 जनवरी है, ऐसे में आज पूरी उम्मीद है कि जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा।
ध्यान रहे, आज Jee Mains Paper 1 (BTech and BE) के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 जारी किया जाएगा, जबकि पेपर 2 के लिए पहले ही प्रवेश पत्र को जारी किया जा चुका है। यह एडमिट कार्ड राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा जारी किए जाते हैं।
JEE Main NTA Exam Dates Paper 1
जेईई मेन एनटीए परीक्षा तिथियों के अनुसार, JEE Main Session 1 Exam का आयोजन 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को किया जाएगा।
जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 - How to Download the JEE Main Admit Card 2024
- JEE Mains Admit Card 2024 Official Website jeemain.nta.ac.in पर जाएं
- होमपेज पर Public Notices नाम के सेक्शन में देखें
- अब इस लिंक पर क्लिक करें - Release of Admit Cards (BE/BTech paper 1 both)
- नया पेज खुलेगा यहां अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें और जेईई मेन हॉल टिकट 2024 डाउनलोड करें।
एनटीए जेईई मेन्स एडमिट कार्ड 2024 अपडेट के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज से जुड़े रहें। जेईई मेन्स परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा केंद्र पर एक वैध आईडी प्रमाण के साथ अपना प्रवेश पत्र ले जाना अनिवार्य है।
14 लाख से अधिक छात्रों ने कराया पंजीकरण
इस साल 14 लाख से अधिक छात्रों ने जेईई मेन्स के लिए पंजीकरण कराया है, इनमें से अधिकांश पंजीकरण बीटेक/बीई पाठ्यक्रमों के लिए हैं।
