एजुकेशन

Jee Mains 2025: जेईई मेन्स टॉपर ने बताया नहीं फॉलो करते थे टाइमटेबल, बताया पढ़ने का बेस्ट तरीका

Jee Mains 2025 Toppers Tips: जेईई मेन्स 2025 रिजल्ट में कुल 14 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किए, इन 14 में से पांच राजस्थान से हैं, और इन पांच में से चार एक ही कोचिंग सेंटर से हैं, इनमें से एक ने बताया​ वो टाइमटेबल फॉलो नहीं करते थे उन्होंने अपनी पढ़ाई का तरीका साझा किया है।

Image

जेईई मेन्स 2025 टॉपर टिप्स

Jee Mains 2025 Toppers Tips: जेईई मेन्स 2025 का रिजल्ट हाल ही में जारी किया गया, इसमें कुल 14 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किए, और इन्हीं 14 में से पांच राजस्थान से हैं, और इन पांच में से चार एक ही कोचिंग सेंटर से हैं, इनमें से एक ने बताया वो टाइमटेबल फॉलो नहीं करते थे उन्होंने अपनी पढ़ाई का तरीका साझा किया है। गौरतलब है कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेंस भारत में स्नातक इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में प्रवेश प्रदान करने के लिए आयोजित की जाती है। यह जेईई (एडवांस्ड) परीक्षा के लिए पात्रता परीक्षा भी है, यदि आप जेईई एडवांस्ड में टॉप के नंबर लाते हैं, तो आप भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश पा सकेंगे।

खबर है, कि जेईई मेंस रिजल्ट में राजस्थान के पांच छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किए, इनमें से चार छात्र कोटा के एक निजी संस्थान से हैं। निजी कोचिंग संस्थान ने कहा कि 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल करने वालों में से एक ओम प्रकाश बेहरा, राजित गुप्ता, सक्षम जिंदल और अर्नव सिंह ने 300 में से 300 नंबर प्राप्त किए हैं।

Jee Mains 2025 Topper ओम प्रकाश बेहरा ने कहा

इन टॉपर्स ने बताया, ‘‘मैंने पढ़ाई के लिए कभी भी टाइमटेबल फॉलो नहीं किया, क्योंकि इससे अनावश्यक दबाव बनता है। इसलिए मैं केवल तभी पढ़ता था, जब मेरा मन करता था और मैं जितनी देर पढ़ाई करता था, अच्छे से पढ़ता था।’’

Jee Mains 2025 Topper सक्षम जिंदल ने कहा

हरियाणा के हिसार के निवासी सक्षम जिंदल ने कहा कि उन्होंने अपनी परीक्षा में सफलता पाने के लिए NCERT के पाठ्यक्रम और साप्ताहिक टेस्ट को ही चुना।

Jee Mains 2025 Topper अर्नव सिंह ने कहा

भोपाल निवासी अर्नव सिंह ने कहा कि अभ्यास और शंकाएं दूर करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘‘आप जितनी ज्यादा से ज्यादा अपनी शंकाएं दूर करेंगे, उतने अच्छे नंबर लाने की संभावनाएं बनेंगी, हर विषय पर आपकी पकड़ तभी बनेगी जब आप हर चीज को समझने की हर संभव कोशिश करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि वे रोजाना 10-12 घंटे पढ़ाई करते थे।’’

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article