एजुकेशन

JEE Main 2023 Session 2: इस दिन से कर सकेंगे जेईई मेंस सेशन 2 के रजिस्ट्रेशन, देखें कौन कर सकेगा आवेदन

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 9, 2023, 11:54 AM IST

JEE Main 2023 Session 2 Registrations Date and Link: संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन सत्र 2 पंजीकरण जल्द ही शुरू होने वाला है। बता दें, हाल ही में एनटीए ने जेईई मेंस 2023 सेशन 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था, जिसके बाद से उम्मीदवार सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडों का इंतजार कर रहे हैं।

Image

जेईई मेंस सेशन 2 के रजिस्ट्रेशन

National Testing Agency (NTA) Joint Entrance Exam, JEE Main Session 2 Registrations जल्द ही शुरू होने वाला है। हाल ही में एनटीए ने जेईई मेंस 2023 सेशन 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था, जिसके बाद से उम्मीदवार सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडों का इंतजार कर रहे हैं। बता दें, अभी केवल JEE MAIN (2023): Paper 1 – B.E. / B.Tech के लिए परिणाम जारी किया गया है।

अप्रेल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए सत्र 1 पेपर 2 परिणाम घोषित करने के बाद जेईई मेन 2023 अप्रैल सत्र पंजीकरण शुरू कर सकती है। चूंकि अभी केवल पेपर 1 के परिणाम जारी किए गए हैं, ऐसे में उम्मीदवारों को पेपर 2 का रिजल्ट जारी होने का इंतजार करना होगा, उसके बाद ही रजिस्ट्रेशन विंडों को ओपन किया जाएगा। एनटीए द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, जेईई मेन सत्र 2 पंजीकरण 7 फरवरी से शुरू होना था, लेकिन अभी तक शुरू नहीं हुआ है।

जेईई मेन 2023 पेपर 2 का रिजल्ट इसी हफ्ते आने की उम्मीद है। हालांकि, एनटीए ने आधिकारिक तौर पर किसी तारीख की घोषणा नहीं की है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर बने रहें।

जेईई मेन 2023 अप्रैल सत्र की परीक्षा (JEE Main 2023 April Session) का आयोजन 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 अप्रैल, 2023 को किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर मार्च 2023 के अंतिम सप्ताह में जारी किया जाएगा। जेईई मेन 2023 की समय सारिणी के अनुसार, सत्र 2 के पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को लगभग एक महीने का समय दिया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन

जिन लोगों ने 12वीं पास कर ली है या इस साल बोर्ड की परीक्षा देने वाले हैं, वे इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 13 भाषाओं- अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी। उसी के लिए एडमिट कार्ड मार्च 2023 के अंतिम सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article