NTA Out JEE Main BArch/ BPlanning Final Answer Key 2024: जेईई मेंस पेपर 2 रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2024 या जेईई मेन 2024 सत्र 1 (बी.आर्क/बी.प्लानिंग) पेपर 2 की फाइनल आंसर की jeemain.nta.ac.in पर जारी कर दी है। उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से इन अपडेट को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main Session 1 का आयोजन 24 जनवरी (पेपर 2ए: बी.आर्क. और पेपर 2बी: बी.प्लानिंग), 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी (पेपर 1: बी.ई./बी.टेक.) को 544 केंद्रों पर आयोजित किया गया था।
JEE Main Session 1 Final Answer Key 6 फरवरी को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को 9 फरवरी तक आंसर की के खिलाफ आपत्तियां (यदि कोई हो) उठाने का अवसर दिया गया था। वैध आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए Final Answer Key तैयार की गई है। इस अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम घोषित किए जाएंगे। हालांकि अभी परिणाम को लेकर तारीख निश्चित नहीं हुई है।
जेईई मेन बी.आर्क/बी.प्लानिंग अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के चरण - JEE Main B.Arch/ B.Plannin Final Answer Key How to Check
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर इस लिंक पर क्लिक करें - JEE (Main) 2024 B.Arch/ B.Planning final answer key link
- आंसर की पीडीएफ रूप में स्क्रीन पर दिखाई देगी।
Direct Link for JEE Main BArch/ BPlanning Final Answer Key 2024
JEE Main Session 1 का आयोजन देश भर के 291 शहरों में (भारत के बाहर के 21 शहरों सहित) किया गया था। ध्यान रहे, जेईई मेन 2024 पेपर 2 परिणाम की पुन: जांच/पुनर्मूल्यांकन का कोई प्रावधान नहीं है।
