एजुकेशन

JEE Main Paper 1 Admit Card 2024 Released: यहां डाउनलोड करें जेईई मेन पेपर 1 का एडमिट कार्ड, कल इतने बजे से परीक्षा

JEE Main Paper 1 Admit Card 2024 Download: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन पेपर 1 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यहां आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही एग्जाम डेट चेक कर सकते हैं।

Image

JEE Main Paper 1 Admit Card 2024 Download: यहां डाउनलोड करें जेईई मे पेपर 1 का एडमिट कार्ड

JEE Main Paper 1 Admit Card 2024 Download: जेईई मेन पेपर 1 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (JEE Main Paper 1 Admit Card 2) खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन पेपर 1 (बी.ई/बी.टेक ) के सभी परीक्षा तिथियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (JEE Main Admit Card 2024 Download) दिया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपा प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया है वोआधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Main Paper 1 Admit Card: कल इतने बजे परीक्षा

बता दें ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन पेपर 1 की परीक्षाएं कल यानी 27 जनवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया है वो नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Main Paper 1 Admit Card 2024 Download Link

  1. सबसे पहले jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर JEE Main Paper 1 Admit Card 204 Download लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

JEE Main Admit Card For B.Tech: एडमिट कार्ड अनिवार्य

परीक्षा के लिए पंजीकृत सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि, अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें।

JEE Main Paper 1 Exam Date 2024: नोट कर लें एग्जाम डेट

एनटीए की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक जेईई मेन बीई व बीटेक पेपर 1 की परीक्षाएं 27 जनवरी, 29, 30, 31 जनवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा देशभर के 22 केंद्रों पर निर्धारित होगी। वहीं एग्जाम समाप्त होने के एक से दो दिन के भीतर आंसर की जारी कर दी जाएगी।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article