JEE Main Session 2 Exam City Slip 2025: जेईई मेन एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम की सिटी स्लिप जारी कर दी है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सिटी स्लिप चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी जेईई मेन सेशन 2 सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main Session 2 Exam 2025 Date: अप्रैल में होगी परीक्षा
जेईई मेन सेशन 2 पेपर 1 और पेपर 2 का आयोजन 2 अप्रैल, 3 अप्रैल, 4 अप्रैल, 7 अप्रैल 8 अप्रैल और 9 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, एनटीए ने आज जेईई मेन सेशन 2 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। इसके जरिए अभयर्थी एग्जाम सेंटर से जुड़ी जानकारी चेक कर सकेंगे।
How to download JEE Main Exam City Slip 2025
- सबसे पहले जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी जेईई मेन सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main Admit Card 2025: इस बात का रखें ध्यान
एनटीए जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड अलग से जारी करेगा। बता दें कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
