JEE Main 2026 Exam date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन 2026 (JEE Main Exam 2026) को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए परीक्षा का शेड्यूल और आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी शेयर की गई है। ये परीक्षाएं दो सेशन में कराई जाएंगी। इस बारे में एनटीए ने नोटिस जारी कर जानकारी भी दी है।
दो सेशन में होंगे एग्जाम
जेईई मेन परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट में दो सेशन में आयोजित कराई जाएगी। पहला सेशन साल 2026 के जनवरी महीने में होगा। जिसके लिए अक्तूबर 2025 से आवेदन शुरू हो जाएंगे। इसके लिए परीक्षा की तारीखें 21 से लेकर 31 जनवरी 2026 के बीच तय की गई हैं। वहीं दूसरा सेशन अप्रैल 2026 में होगा। जिसके लिए साल 2026 जनवरी के अंतिम सप्ताह से आवेदन शुरू हो जाएंगे।
NTA ने जारी किया नोटिस
1 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 में परीक्षा कभी भी हो सकती है। राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए परीक्षा केंद्रों के रूप में शहरों की संख्या बढ़ाई गई है। अगर किसी उम्मीदवार के आधार कार्ड और 10वीं के सर्टिफिकेट में नाम अलग हैं तो उन्हें ऑनलाइन आवेदन के दौरान इस परेशानी को सही करने का ऑप्शन भी दिया जाएगा। हालांकि माता-पिता या फिर अभिभावक के नाम की डीटेल्स छात्रों को फॉर्म में अलग से भरनी होगी।
एनटीए के नोटिस में ये बात कही गई है कि वे परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, सटीकता, विश्वास और ईमानदारी को मजबूत बनाने के लिए हर लेवल पर सही सही जानकारी देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। एनटीए ने आधार ऑथेंटिकेशन के जरिये उम्मीदवारों के नाम, जन्मतिथि के साथ लिंग और पता प्राप्त करने का प्रोसेस भी शुरू कर दिया है।
